-
दुनिया
-
अफ्रीकी चीता गामिनी ने छह शावकों को जन्म दिया
-
पं. प्रदीप मिश्रा सीहोरवाले के कुबरेश्वरधाम में महाशिवरात्रि के बाजार सजे, देशभर से आ रहे अनुयायी
-
डॉक्टर ने जर्मनी में पत्नी से देह व्यापार कराने की कोशिश, इंदौर में दर्ज हुआ मामला
-
मध्य प्रदेश में साइबर चाइल्ड पोर्नोग्राफी के हर साल बढ़ रहे मामले, सोशल मीडिया प्लेटफार्म माध्यम
-
मैनिट भोपाल में स्टार्टअप एक्सपो, युवाओं, निवेशकों-ग्राहकों को मिलेगा मंच
-
श्री राम वन गमन पथ निर्माण संकल्प यात्रा सती अनुसुइया आश्रम में प्रथम दर्शन
श्री राम वन गमन पथ के निर्माण के संकल्प के साथ निकली गयी यात्रा आज यात्रा समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्री हरिशंकर शुक्ल जी के नेत्रत्व में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत चित्रकूट से निकल कर सती अनुसुइया आश्रम में प्रथम दर्शन किया।
यात्रा वंहा से आगे चलकर पेंड्रा मोड़ पर आम जैन मानस के स्वागत के लिए रुकी। यात्रा का दूसरा पड़ाव मझगवाँ बाज़ार हुआ, जंहा पर कांग्रेस के कार्यकरतों के अलावा सैकड़ों की संख्या में जनमानस ने भगवान के रथ का दर्शन एवं पूजन किया। श्री शुक्लजी ने अपना उदघोश में लोगों को यात्रा का उद्देश्य एवं कांग्रेस की मध्यप्रदेश के विकास की परियोजनाओं के बारे में अवगत कराया। यात्रा का अगला पड़ाव सरभंग आश्रम एवं सुतीक्षण आश्रम हुआ, उसके बाद गुझवा ग्राम के सम्पूर्ण ग्राम वासियों ने कलस के साथ रथ का स्वागत किया। भगवान राम का रथ आगे बढ़ते हुए रात को क़रीब 10 बजे बिरसिंघपुर पहुँचा, जंहा पर बैंड – बजे के साथ यात्रा का स्वागत हुआ। सकड़ों की संख्या में लोग रात को बड़े उत्साह से यात्रा का इंतज़ार कर रहे थे। यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले सभी ग्राम के निवासी भगवान के दर्शन के लिए यात्रा को कुछ समय के लिए रोकने का निवेदन करते हैं जिस कारण रथ को सभी जगह रुकना पड़ता है। भगवान राम पर लोगों की ऐसी आस्था ने ही इस यात्रा के उड्डेश्यों की पूर्ति कर दी है। आज यात्रा समिति के अध्यक्ष पंडित हरिशंकर शुक्ल जी पूरी तरह से भगवान के रंग में रंगे हुए से रहे जो उनके वस्त्रों से समझा जा सकता है। कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही इस यात्रा से भाजपा पूरी तरह से घबराई हुई है, जिसका नतीजा है भाजपा के नेताओं को यात्रा के विरोध में पत्रकार वार्ता करनी पड़ रही है। यात्रा में समिति के अध्यक्ष श्री हरिशंकर शुक्ला के साथ सदस्य श्रिया सरन अग्रवाल श्रीमती रानी द्विवेदी एवं श्रीमती सुमन सैनी श्रीमती सुषमा गुजराल श्रीमती संतोषी पटेल रथ यात्रा के साथ साथ चल रहे हैं।
Leave a Reply