Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
एक्सिस माय इंडिया का चौंकाने वाला सर्वे, एनडीए-इंडिया सरकार बनाने की स्थिति में नहीं

एक्सिस माय इंडिया का चौंकाने वाला सर्वे, एनडीए-इंडिया सरकार बनाने की स्थिति में नहीं

लोकसभा चुनाव में भाजपा-कांग्रेस के दावों के विपरीत एक्सिस माय इंडिया के सर्वे ने देश में इनमें से किसी की अपने बलबूते पर सरकार नहीं बन पाने के आंकड़े दिए हैं। न भाजपा अपने एनडीए के घटक दलों के साथ सरकार बनाने की स्थिति में दिखाई गई है तो न ही कांग्रेस इंडिया गठबंधन के घटक दलों के सहारे केंद्र में सरकार बनाते हुए नजर आ रही है। देखिये एक्सिस माय इंडिया के सर्वे के आंकड़े क्या कह रहे हैं।

एक्सिस माय इंडिया ने अपने लोकसभा चुनाव 2024 के ओपिनियन पोल के आंकड़े जारी किए हैं जिनसे न केवल भाजपा बल्कि कांग्रेस के लिए भी मुश्किलें पैदा हो गई हैं। पहले चरण की 102 सीटों पर मतदान हो चुका है और अब 441 सीटों के लिए और मतदान होना है। अगर एक्सिस माय इंडिया के ओपिनियन पोल सर्वे के आंकड़ों को देखें तो शेष चरणों में एनडीए और इंडिया गठबंधन को ज्यादा से ज्यादा मेहनत करना होगा, अन्यथा हंग पार्लियामेंट की स्थिति बनेगी और फिर देश का विकास थम जैसी स्थिति बन जाएगी।
एक्सिस माय इंडिया का दावा
एक्सिस माय इंडिया का दावा है कि उसने 2013 के बाद 69 ओपिनियन पोल सर्वे किए हैं जिसमें 64 सत्यता के काफी नजदीक रहे हैं। यानी ओपिनियन पोल सर्वे की एक्यूरैसी 93 फीसदी होने का दावा किया है जिसमें विधानसभा चुनाव 2023 मध्य प्रदेश को भी आधार बताया गया है। विधानसभा चुनाव मध्य प्रदेश में एक्सिस माय इंडिया का दावा है कि उनके ओपिनियन पोल सर्वे के मुताहिक ही भाजपा को यहां सीटें मिलीं।
एक फीसदी वोट प्रतिशत का अंतर
एक्सिस माय इंडिया ने एनडीए-इंडिया गठबंधन में एक फीसदी वोट प्रतिशत के अंतर का अपने ओपिनियन पोल सर्वे में दावा किया है। जहां एनडीए को 44 फीसदी वोट मिलने की बात कही गई है तो इंडिया गठबंधन को मतदाताओं के 43 फीसदी मत मिलने का दावा किया गया है। भाजपा को 208 से 219 सीटें मिलने की बात कही गई है तो कांग्रेस को 115 से 123 सीटें मिलने का दावा किया जा रहा है। बीजेपी घटक दलों को 35 से 38 तो कांग्रेस घटक दलों को 120 से 128 सीटें ओपिनियन पोल सर्वे में दी जा रही हैं।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस को फायदा बताया जा रहा
एक्सिस माय इंडिया ओपिनियन पोल सर्वे में कांग्रेस को मध्य प्रदेश में 2019 की तुलना में फायदा होता बताया जा रहा है। इसमें कांग्रेस को एक नहीं बल्कि छह सीटें दी जा रही हैं तो तमिलनाडु में फिर भाजपा का सफाया बताया जा रहा है। जम्मू कश्मीर और लद्दाख में भी भाजपा-एनडीए को नुकसान बताया जा रहा है, वहां भाजपा को छह में से केवल एक सीट मिलना बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today