Category Archives: अन्य

केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में मप्र का वजन बढ़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर पांच मंत्रियों को हटाकर 19 नई मंत्रियों को शामिल किया। मोदी कैबिनेट मनमोहन सरकार के 79 मंत्रियों की संख्या से भी आगे निकल गई है। शामिल किए नए मंत्रियों में से तीन सांसद मध्यप्रदेश से हैं। बुजुर्ग मंत्रियों नजमा हेपतुल्ला व कलराज मिश्र को हटाए जाने की अटकलें सही साबित नहीं हुईं।

एयर इंडिया में सुंदर एयर होस्टेस की भर्ती होगी: अश्विनी लोहानी

एयर इंडिया में जल्द ही भर्ती होने जा रही हैं जिनमें सुंदर एयर होस्टेस भी हैं। यह बात एयर इंडिया के सीएमडी अश्विनी लोहानी ने भोपाल में रीजनल ऑफिस का शुभारंभ करते हुए कही।

मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार गुरुवार को, संभावितों ने लगाया जोर

मध्यप्रदेश के शिवराज कैबिनेट विस्तार को लेकर को दो साल से चल रही अटकलों के बीच अब विराम मिलने की संभावना है। अटकलों के दौर में मंत्रिमंडल सेहटाए जाने वाले या पर करते जाने वाले नेताओं से लेकर जिन लोगों के शामिल होने के आसार नजर आ रहे हैं, वे सभी बीजेपी हाईकमान से लेकर प्रदेश नेतृत्व और सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान पर दबाव बना रहे हैं। दिल्ली से लेकर भोपाल तक दिनभर गहमा गहमी चलती रही और बीजेपी नेतृत्व के पाले में गेंद पहुंच चुकी है। आज दिल्ली में शाम करीब चार बजे तक बीजेपी नेताओं की मीटिंग का दौर चला और इसके बाद नाम फायनल किए गए। विस्तार गुरुवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे होने की संभावना है।

सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को मंजूरी

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गठित सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। आयोग की सिफारिशों को एक जनवरी 2016 से लागू किया जा रहा है। इसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों का मूल वेतन 15 हजार रुपए से ज्यादा होेने की संभावना है।

सिखों के खालसा पंथ की स्मृतियों को लेकर नांदेड़ निकली विशेष ट्रेन

सिखों के खालसा पंथ के 300 साल के इतिहास की यादों के निशानों को लेकर आज विशेष ट्रेन दिल्ली से इटारसी पहुंची।

बीजेपी प्रवक्ता ने राहुल गांधी का पता बताने वाले को एक लाख का इनाम देने की घोषणा की

मध्यप्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता विजेंद्र सिंह सिसौदिया ने एक विवादास्पद बयान जारी किया जिसमें उन्होंने राहुल गांधी का पता बताने वाले को एक लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। इस पर कांग्रेस प्रवक्ता रवि सक्सेना ने कहा कि सिसौदिया का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है और इसका उन्हें इलाज कराना चाहिए।

दिल्ली की अनाथ युवती ने होशंगाबाद के युवक से शादी की, सात दिन में परेशान हो गई

दिल्ली की एक अनाथ युवती शर्मीली (परिवर्तित नाम) को एक महिला होशंगाबाद लाई थी और उसने एक युवक से शादी कराई थी। शर्मीली ने शादी के सात दिन बाद ही घर से भागने के लिए एक योजना बनाई और बाबई का कहकर परिवार के एक युवक के साथ निकली। बाबई में युवक को छोड़कर वह गायब हो गई तो परिजनों ने उसे बाबई और फिर होशंगाबाद में तलाशा तो वह मिल गई। उसकी स्टोरी सुनने के बाद पुलिस ने उसे वापस दिल्ली का टिकट कटवाकर रवाना किया।

दिल्‍ली में बड़े स्‍तर पर अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस मनाने की तैयारी

भारत सरकार का आयुष मंत्रालय और नई दिल्‍ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) 21 जून, 2016 को नई दिल्‍ली के कनॉट प्‍लेस और इसके छह रेडियलों और इनर सर्किलों, तीन उद्यानों लोदी गार्डन, नेहरू पार्क, तालकटोरा गार्डन के साथ लगी सड़कों पर अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस का आयोजन करेगी।

किशोर न्‍याय बोर्ड ने हिट एंड रन मामले में आरोपी के खिलाफ अदालत में वयस्‍क की तरह मुकदमा चलाए

किशोर न्‍याय बोर्ड ने दिल्‍ली के मर्सिडीज हिट एंड रन मामले में आरोपी किशोर के खिलाफ अदालत में वयस्‍क की तरह मुकदमा चलाए जाने का आदेश दिया है।

दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्क्रमों के लिए दाखिले पहली जून से शुरू होंगे।

दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्क्रमों के लिए दाखिले पहली जून से शुरू होंगे। पहली बार दाखिले की पूरी प्रक्रिया ऑल लाइन होगी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today