-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
बीजेपी प्रवक्ता ने राहुल गांधी का पता बताने वाले को एक लाख का इनाम देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता विजेंद्र सिंह सिसौदिया ने एक विवादास्पद बयान जारी किया जिसमें उन्होंने राहुल गांधी का पता बताने वाले को एक लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। इस पर कांग्रेस प्रवक्ता रवि सक्सेना ने कहा कि सिसौदिया का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है और इसका उन्हें इलाज कराना चाहिए।
सिसौदिया ने लिखित बयान में कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी विदेश यात्रा पर कहां गए हैं? यह पता बताने वाले को वह व्यक्तिगत रूप से अपने पास से एक लाख रुपए देंगे। उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले भी राहुल गांधी विदेश यात्रा पर गए थे और तब कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल चिंतन करने गए हैं लेकिन बाद में पता चला कि वे थाईलैंड, मलेशिया, बैंकाक, सिंगापुर गए थे। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेसजन मानते हैं कि राहुल की ऊर्जा कम हो रही है, वे पुन: चार्ज होने गए हैं। वे कहां गए हैं? किससे मिलने गए हैं? कैसे चार्ज होते हैं? कितने दिन में चार्ज होते हैं? यह देश जानना चाहता है। उन्होंने बयान में कहा कि कांग्रेस जन या देश का कोई भी नागरिक अगर उनका पता बताएगा तो वे उसे व्यक्तिगत रूप से एक लाख रुपए देंगे।
वहीं कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रवि सक्सेना ने सिसौदिया के बयान पर कहा है कि राहुल गांधी को एसपीजी सुरक्षा प्राप्त है और उनके बारे में एसपीजी को पल-पल की खबर होती है। इसलिए सिसौदिया को गृह मंत्री राजनाथ सिंह को एक लाख रुपए देकर राहुल गांधी कहां गए हैं, इसकी जानकारी ले लेना चाहिए।




Leave a Reply