Category Archives: अन्य

बड़वानी कलेक्टर ने कटाक्षों में नेहरू के फैसलों को किया सपोर्ट

सोशल मीडिया पर बड़वानी कलेक्टर अजय गंगवार बुधवार की शाम को अचानक सुर्खियों में छा गए हैं। उनकी एक फेसबुक पोस्ट में जवाहर लाल नेहरू की अप्रत्यक्ष रूप से तारीफ की गई है जिसे कई लाइक्स और पोस्ट को कई लोगों ने शेयर किया है।

एक बड़े आतंकवादी को नई दिल्‍ली में हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है।

राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी ने आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन के एक बड़े आतंकवादी को नई दिल्‍ली में हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है। 

लू लगने से मृत्यु क्यों होती है?

सूरज की तपन इन दिनों इतनी बढ़ गई है कि लोग दिन ही नहीं रात में बेचैन रहते हैं। लू के थपड़ों से बीमार हो रहे हैं। गरम हवा से लोग मर रहे हैं। आईए हम जानते हैं कि ऐसी धूप में घूमने अचानक क्यों मृत्यु होती है?

1. हमारे शरीर का तापमान हमेशा 37 डिग्री सेल्सियस होता है, इस तापमान पर ही हमारे शरीर के सभी अंग सही तरीके से काम कर पाते है।

कन्हैया कुमार और अन्य विद्यार्थियों के विरूद्ध अनुशासन की कार्रवाई पर फिलहाल रोक लगा दी है।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार और अन्य विद्यार्थियों के विरूद्ध अनुशासन की कार्रवाई पर फिलहाल रोक लगा दी है। न्यायालय ने कहा कि विद्यार्थियों की अपील पर निर्णय होने तक कोई कार्रवाई नहीं होगी। लेकिन यह आदेश उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य पर लागू नहीं होगा।

उच्‍चतम न्‍यायालय ने मानहानि से संबंधित दंड कानूनों की संवैधानिक वैधता की पुष्टि की है।

उच्‍चतम न्‍यायालय ने मानहानि से संबंधित दंड कानूनों की संवैधानिक वैधता की पुष्टि की है। न्‍यायमूर्ति दीपक मिश्र और न्‍यायमूर्ति प्रफुल्‍ल सी० पंत की पीठ ने कहा कि संविधान के अनुच्‍छेद 21 के तहत जीवन के अधिकार में प्रतिष्‍ठा का अधिकार भी शामिल है।

कांग्रेस से विधानसभा चुनाव लड़े व्यापम घोटाले के आरोपी संजीव सक्सेना की जमानत पर रिहाई रैली में जमकर स्वागत

व्यापम घोटाले के आरोपी और मैनिट के पूर्व छात्रनेता व कांग्रेस से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके संजीव सक्सेना की आज जमानत पर रिहाई के बाद रैली निकाली गई। करौंद स्थित सेंट्रल जेल से लेकर कोलार रोड तक रैली में सक्सेना जमकर स्वागत किया गया।

हरीश रावत सरकार का बहुमत साबित

उत्तराखंड की हरीश रावत सरकार ने आखिरकार अपना बहुमत साबित कर दिया है। इससे बीजेपी को बड़ा झटका लगा है।

केजरीवाल को देश और दुनिया से माफी मांगनी चाहिए।

भारतीय जनता पार्टी ने आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की शैक्षिक योग्‍यता पर उठा विवाद शांत करते हुए उनकी डिग्रियों की प्रतियां जारी की। नई दिल्‍ली में पार्टी अध्‍यक्ष अमित शाह ने  दिल्‍ली के मुख्‍यमत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर दुष्‍प्रचार करने का आरोप लगाया। उन्‍होंने मांग की कि दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और स्‍पष्‍ट करें कि किस आधार पर उन्‍होंने आरोप लगाए थे।

सोना, पिछले दो वर्ष के उच्‍चतम स्‍तर 30 हजार 350 रूपये प्रति दस ग्राम पर।

दिल्‍ली सरार्फा बाजार में  सोना 225 रुपए बढ़ा और प्रति दस ग्राम 30 हज़ार 350 रुपए में बिका। मई 2014 के बाद सोने ने पहली बार इस स्‍तर को छुआ है।

राष्‍ट्रीय प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय नष्‍ट हो गया।

नई दिल्‍ली के मंडी हाउस इलाके में फिक्‍की की इमारत में आज तड़के भीषण आग लग गई। इस आग से राष्‍ट्रीय प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय नष्‍ट हो गया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today