-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
दिल्ली की अनाथ युवती ने होशंगाबाद के युवक से शादी की, सात दिन में परेशान हो गई
दिल्ली की एक अनाथ युवती शर्मीली (परिवर्तित नाम) को एक महिला होशंगाबाद लाई थी और उसने एक युवक से शादी कराई थी। शर्मीली ने शादी के सात दिन बाद ही घर से भागने के लिए एक योजना बनाई और बाबई का कहकर परिवार के एक युवक के साथ निकली। बाबई में युवक को छोड़कर वह गायब हो गई तो परिजनों ने उसे बाबई और फिर होशंगाबाद में तलाशा तो वह मिल गई। उसकी स्टोरी सुनने के बाद पुलिस ने उसे वापस दिल्ली का टिकट कटवाकर रवाना किया।
शर्मीली से जब पुलिस ने पूछताछ की तो अजीब सी स्टोरी सामने आई। उसने बताया कि जो महिला उसे लेकर आई थी उसने कहा था कि जिससे वह शादी करा रही है वह 32 साल का है लेकिन श्यामकरण (परिवर्तित नाम) की उम्र 40 से ज्यादा थी। वह अजीबो गरीब हरकतें करता था। कभी वह गुस्सा हो जाता तो कभी अश्लील हरकतें करना लगता था। इस कारण वह उसके साथ नहीं रहना चाहती थी। उसकी कहानी सुनने के बाद श्यामकरण के परिजनों तथा पुलिस ने मिलकर यह फैसला किया कि शर्मीली को वापस दिल्ली भेज दिया जाए। उसका दिल्ली का टिकट कटवाकर रवाना कर दिया।




Leave a Reply