-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में मप्र का वजन बढ़ा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर पांच मंत्रियों को हटाकर 19 नई मंत्रियों को शामिल किया। मोदी कैबिनेट मनमोहन सरकार के 79 मंत्रियों की संख्या से भी आगे निकल गई है। शामिल किए नए मंत्रियों में से तीन सांसद मध्यप्रदेश से हैं। बुजुर्ग मंत्रियों नजमा हेपतुल्ला व कलराज मिश्र को हटाए जाने की अटकलें सही साबित नहीं हुईं।
मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में आज राष्ट्रपति भवन में 19 सांसदों ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें मध्यप्रदेश के तीसरी बार राज्यसभा सदस्य बने सोशल एक्टिविस्ट अनिल माधव दवे, जाने माने पत्रकार एमजे अकबर और आदिवासी नेता फग्गन सिंह कुलस्ते शामिल हैं। इन्हें मिलाकर मप्र का केंद्रीय मंत्री मंडल में प्रतिनिधित्व छह सांसद करेंगे जिससे प्रदेश के विकास के रास्ते खुलने की संभावना है।
मोदी सरकार में राज्यमंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पदोन्नत कर कैबिनेट मंत्री बनाया है लेकिन पांच मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया है। जिनकी छुट्टी की गई है, उनमें एमके कुंदरिया, निहालचंद, सांवरलाल जाट, मनसुख वसावा और रामशंकर कठेरिया हैं। कुंदरिया कृषि राज्यमंत्री थे तो निहालचंद रसायन मंत्री, सांवरलाल जल संसाधन राज्यमंत्री, वसावा आदिवासी मामलों और कठेरिया मानव संसाधन राज्यमंत्री के रूप में काम कर रहे थे।




Leave a Reply