कांग्रेस के समर्पित नेता और पूर्व जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक जैन भाभा का 78 साल की उम्र में शनिवार को सुबह निधन हो गया।
उनका भोपाल के छोला विश्रामघाट पर अंतिम संस्कार किया गया जिसमें मंत्री आरिफ अकील व पीसी शर्मा, सांसद आलोक संजर, महापौर आलोक शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर व विधायक विश्वास सारंग सहित कई नेता व समाजसेवी, व्यापारी शामिल हुए। भाभा 1993 से 1997 तक भोपाल शहर कांग्रेस की अध्यक्ष और इसके बाद भोपाल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रहे। उनके पुत्र सोनू वात्सायन भोपाल नगर निगम के पार्षद भी रहे।
Leave a Reply