Category Archives: दुनिया

मनिंदर सिंह बिट्टा ने कहा दिग्विजय सिंह आतंकियों के ठेकेदार

लंबे समय से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई रहे ऑल इंडिया एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष मनिंदर जीत सिंह बिट्टा ने कहा कि भोपाल सेंट्रल जेल से भागे सिमी के आठ आतंकियों को मप्र पुलिस ने मार गिराकर बहुत अच्छा काम किया है।

ओआरओपी मांग पर पूर्व सैनिक ने आत्महत्या की, पुलिस ने परिजनों को थाने में बैठाया, राहुल गांधी पहुंचे थाने

दिल्ली में आज राजनीतिक ड्रामा हुआ जिसमें वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर पूर्व सैनिक रामकिशन गरेवाल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली और पुलिस ने उसके परिजनों को पुलिस थाने मंे बैठा लिया।

सारंग की पहल पर बीएमएचआरसी में हड़ताल समाप्त

भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में पिछले तीन दिन से चल रही ठेका श्रमिकों की हड़ताल आज समाप्त हो गयी। सभी 750 ठेका श्रमिक को अस्पताल प्रबंधन फिर सेवा में वापस लेगा।

खंडवा में दफनाए गए पांच सिमी आतंकी

भोपाल में सोमवार को एनकाउंटर में मारे गए सिमी के पांच आतंकियों के मृत शरीर मंगलवार की देररात खंडवा पहुंचे।

नकवी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसटीएफ पदस्थ

सेंट्रल जेल से आतंकियों के फरार होने और एनकाउंटर के बाद अफसरों को हटाए जाने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। एसटीएफ के एडीजी संजीव शमी को भी राज्य शासन ने हटा दिया है।

आतंकियों द्वारा मारे गए रमाशंकर यादव के अंतिम संस्कार में सीएम पहुंचे

शहीद जेलकर्मी रमाशंकर यादव का आज छोला विश्रामघाट में अंतिम संस्कार किया गया जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और सहकारिता राज्यमंत्री विश्वास सारंग भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सुबह यादव के घर पहुंचकर उनके परिजनों को ढांढस बंधाया और सरकार की तरफ से दस लाख रुपए व बेटी की शादी के लिए पांच लाख रुपए देने का की घोषणा की।

एनकाउंटर पर कांग्रेस व विपक्ष का हमला, बीजेपी ने किया पलटवार आतंकियों की इतनी चिंता क्यों

जेल से फरार सिमी आतंकियों के एनकाउंटर को लेकर एआईसीसी महासचिव दिग्विजय सिंह के लगातार ट्वीट से लेकर बहुजन समाज पार्टी, राजद व प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के बयानों से बीजेपी मंगलवार को बचाव की मुद्रा में दिखाई दी। विपक्ष ने घटना की न्यायिक जांच की मांग की तो बीजेपी ने कांग्रेस नेताओं पर पलटवार करते हुए कहा कि आखिर आतंकियों की इतनी चिंता क्यों। शहीद की शहादत पर भी बोलें।

जेल से भागने की घटना की जाँच के बिन्दु निर्धारित

भोपाल सेंट्रल जेल से भागे सिमी के आठ आतंकवादियों की घटना की जांच के बिंदु तय कर दिए गए हैं। शासन द्वारा इस घटना की जाँच के लिये पूर्व पुलिस महानिदेशक नदंन दुबे को जाँच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

सिमी आतंकियों के एनकाउंटर के मामले में मानवाधिकार आयोग ने रिपोर्ट मांगी

भोपाल सेंट्रल जेल से भागे आठ सिमी आतंकियों के एनकाउंटर मामले में राष्ट्रीय और राज्य मानवाधिकार आयोग ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को श्रद्धांजलि

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को आज श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कांग्रेस ने जहां इंदिरा गांधी को पीसीसी के सामने, प्रियदर्शनी पार्क में श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today