-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मनिंदर सिंह बिट्टा ने कहा दिग्विजय सिंह आतंकियों के ठेकेदार
लंबे समय से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई रहे ऑल इंडिया एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष मनिंदर जीत सिंह बिट्टा ने कहा कि भोपाल सेंट्रल जेल से भागे सिमी के आठ आतंकियों को मप्र पुलिस ने मार गिराकर बहुत अच्छा काम किया है। आज बिट्टा भोपाल आए थे और उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने कहा कि । दिग्विजय सिंह ओसामा बिन लादेन को साहब कहते हैं तो यही कहा जा सकता है कि वे आतंकियों के ठेकेदार हैं। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि जेल ब्रेक की घटना की जांच होना चाहिए, न कि एनकाउंटर की। बिट्टा ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई काफी लंबी है।
मुख्यमंत्री से बिट्टा की मुलाकात
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से आल इंडिया एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के चेयरमेन श्री मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने मुलाकात की। श्री बिट्टा ने हाल ही मे भोपाल में पुलिस द्वारा सिमी आतंकियो के विरूद्ध की गयी कार्रवाई की प्रशंसा की।
श्री बिट्टा ने कहा कि पुलिस का मनोबल बढ़ाने के लिये सामाजिक संस्थाओं को आगे आना चाहिये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि देश और जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि शहीदों की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिये भोपाल में शौर्य स्मारक बनाया गया है।




Leave a Reply