-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
ओआरओपी मांग पर पूर्व सैनिक ने आत्महत्या की, पुलिस ने परिजनों को थाने में बैठाया, राहुल गांधी पहुंचे थाने
दिल्ली में आज राजनीतिक ड्रामा हुआ जिसमें वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर पूर्व सैनिक रामकिशन गरेवाल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली और पुलिस ने उसके परिजनों को पुलिस थाने मंे बैठा लिया। इसके बाद थाने में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पहुंच गए और उन्होंने पूर्व के परिजनों को छोड़ने तक थाने में रहने की चेतावनी दी। वहीं आप नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया भी मोदी सरकार के खिलाफ पहुंच गए थाने। हालांकि करीब सवा घंटे बाद वे थाने से वापस हो गए मगर शाम को फिर वे इस मामले में दोबारा पुलिस के खिलाफ खड़े हो गए।
राहुल गांधी को पुलिस द्वारा थाने में बैठाए जाने के खिलाफ मप्र में कांग्रेस, युवा कांग्रेस ने शाम से ही मोदी सरकार के पुतलादहन की शुरूआत कर दी। भोपाल में जिला कांग्रेस अध्यक्ष पीसी शर्मा और युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुनाल चौधरी ने पुतला दहन किया। प्रदेश कांग्रेस ने इस मामले में पूरे प्रदेश में पुतलादहन करने की घोषणा की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव ने की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी की कड़ी भर्त्सना की है।




Leave a Reply