Category Archives: दुनिया

यूका मामले में तत्कालीन कलेक्टर और एसपी को सम्मन जारी

यूनियन कार्बाइड के सीईओ वारेन एंडरसन को 1984 में भोपाल से भगाने के मामले में तत्कालीन कलेक्टर मोती सिंह और एसपी स्वराज पुरी को भोपाल की जिला अदालत ने सम्मन जारी कर कोर्ट में पेश होने को कहा।

किंगफिशर एयरलाइंस बंद करने का आदेश

कर्नाटक हाईकोर्ट ने फरार उद्योगपति विजय माल्या को झटका दिया है। हाईकोर्ट ने माल्या को ब्रिटेन की एक कंपनी का बकाया न देने पर उनकी एयरलाइंस किंगफिशर को यहां से समेट लेने का निर्देश दिया है।

उज्जैन नगरी से पूरे विश्व को संस्कृति का सन्देश मिलता है

हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा है कि कालिदास पूरे देश का गौरव हैं। उज्जैन नगरी से पूरे विश्व को संस्कृति का सन्देश मिलता है। उज्जैन की महिमा का वर्णन नहीं किया जा सकता। यह पवित्र नगरी तो है ही, लेकिन देश-विदेश की संस्कृति की परिचायक भी है।

केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज एम्स में भर्ती

विदिशा की सांसद और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज किडनी ट्रांसप्लांट के लिए दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) में भर्ती कराई गई हैं।

भारत में वायु प्रदूषण से मरने वालो की संख्या चीन से ज्यादा

ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजिज प्रोजेक्ट के एक विश्लेषण में चिंताजनक नतीजे सामने आये हैं। इसके अनुसार, 2015 में बाहरी वायु प्रदूषण से सबसे अधिक मौत भारत में हुई है जो चीन से भी अधिक है। इस अध्ययन से पता चलता है कि 1990 से अबतक लगातार भारत में होने वाले असामायिक मौत की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। हाल के आंकड़े बताते हैं कि 2015 में भारत में 1640 लोगों की प्रतिदिन असामयिक मौत हुई जबकि इसकी तुलना में चीन में 1620 लोगों की मौत हुई थी।

उमा भारती अदालत में पेश, अब एक दिसंबर को पेशी

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा केंद्रीय मंत्री उमा भारती के खिलाफ दायर मानहानि के मामले में आज भारती जिला अदालत में पेश हुईं।

रुपए निकलने लाइन में खड़ी जिस युवती ने कपड़े उतारे थे, वह किन्न्र निकला

1000-500 के नोट बंद होने के कारण एटीएम और बैंकों की शाखाओं में लगी लंबी-लंबी लाइनों से परेशान लोगों को अब खीझ आने लगी है। जिल्ली के मयूर विहार फेज तीन में सोमवार के एक महिला बैंक की लाइन में खड़ी थी कि परेशान होने पर उसने अपना टॉप उतार लिया।

माँ के साथ 3 बेटियों ने कुँए में लगाई छलांग, माँ-बेटी की मौत

बैतूल जिले के घर में हुए विवाद के बाद माँ कुँए में कूदकर आत्महत्या करने पहुंची तो उसके साथ 3 बेटीयाँ भी साथ में दौड़ गईं।

राष्ट्रपति ने श्री डोनाल्ड ट्रम्प को अमेरिका का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी

राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने श्री डोनाल्ड ट्रम्प को अमेरिका का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी है। अमेरिका का राष्ट्रपति का चुने जाने पर श्री डोनाल्ड ट्रम्प को भेजे अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका का 45वां राष्ट्रपति चुने जाने पर मैं आपको हार्दिक बधाई देता हूं।

1000-500 के नोट खापने ज्वेलरी शो रूम पर भीड़, 100 के नोट निकालने एटीएम पर लाइन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैसे ही रात करीब साढ़े आठ बजे देश की जनता के नाम संबोधन को समाप्त किया वैसे ही देशभर में एटीएम और ज्वेलर्स की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वजह थी मोदी द्वारा संबोधन के माध्यम से भारतीय मुद्रा के चलन में आने वाले 1000-500 के नोटों का मंगलवार की रात से गैर कानूनी घोषित कर बंद किया जाना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम के इस फैसले को ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम बताया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today