Category Archives: दुनिया

इंदौर-पटना एक्सप्रेस एक्सीडेंट के बाद डीआरएम और पांच इजीनियर पर गाज गिरी

इंदौर-पटना एक्सप्रेस के कानपुर-झांसी रेल खंड के बीच पुखरायां में एक्सीडेंट होने पर करीब 146 लोगों की मौत और 300 लोगों के घायल होने की घटना में डीआरएम सहित आधा दर्जन अधिकारियों पर प्राथमिक जांच में गाज गिरी है। डीआरएम झांसी संतोष अग्रवाल को हटाकर रांची में पदस्थ किया गया है।

आतंकियों के साथ मुठभेड़ में 3 जवान शहीद, शव के साथ बर्बरता

जम्मू-कश्मीर के माछिल में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में देश के तीन जवान शहीद हो गए हैं। बताया जा रहा है कि एक जवान के शव के साथ आतंकियों ने बर्बरता की है।

भारत ने इंग्लैंड को 246 रनों के 30 साल सबसे बड़े अंतर से हराया

भारत ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट मैच में 30 साल के अब तक के सबसे बड़े रनों के अंतर से हराकर सीरिज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

पुत्री के साथ दुष्कर्म करने वाले कलयुगी पिता को फांसी

छतरपुर में सगी पुत्री के साथ बलात्कार करने वाले और नवजात नातिन को जिंदा मारने के एक मामले में अदालत ने फैसला सुनाया है। सत्र न्यायाधीश भारत भूषण श्रीवास्तव की अदालत ने आरोपी पिता को दोषी करार दिया। अदालत ने आरोपी कलयुगी पिता को फांसी की सजा सुनाई। अदालत ने पीडि़त पुत्री को तनूजा नाम दिया।

इंदौर-पटना रेल हादसे में मरने वालों की संख्या 145 पहुंची

इंदौर-पटना एक्सप्रेस ट्रेन की रविवार की सुबह हुई दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 145 तक पहुंच गई है। मृतकों में मप्र के 28 लोग बताए जाते हैं जिनमें भोपाल के चार हैं। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने सोमवार को संसद में बयान देते हुए रेल हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

नोटबंदी: 23 नवंबर को 200 सांसद देंगे धरना

नोटबंदी के मुद्दे पर संसद में विपक्ष का हंगामा जारी है. शीतकालीन सत्र के दूसरे हफ्ते की शुरुआत हंगामे के साथ हुई है. संसद के दोनों सदनों में विपक्ष ने इस मुद्दे पर हंगामा मचाया.

पिता को मना कर गमी में गए बेटे की रेल हादसे में मौत

आरकेडीएफ ग्रुप के डिप्टी चेयरमेन राजेश सिंह को उनकी मौत इंदौर-पटना एक्सप्रेस में ले गई थी क्योंकि जिस गमी के कार्यक्रम में उनके पिता को जाना था, उसमें वे चले गए थे। आज उनके पिता को इसका दुख है और वे अपने नौजवान बेटे की मौत के बाद अपने आपको इसका दोषी मान रहे हैं।

2000 के बाद अब तक का तीसरा सबसे बड़ा रेल हादसा

इंदौर-पटना ट्रेन हादसा 2000 के बाद का अब तक का दूसरा सबसे बड़ा हादसा बताया जा रहा है। करीब छह साल पहले भी पश्चिम बंगाल में रेल पटरियों में तोड़फोड़ किए जाने से ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में हादसा हुआ था जिसमें 148 लोगों की मौत हुई थी, आज हुए हादसे में अब तक 125 यात्रियों के मारे जाने की खबर है।

जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्रा रेल दुर्घटना के घायलों से मिले

जनसंपर्क, जल संसाधन तथा संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज कानपुर के पास हुई रेल दुर्घटना में घायलों से मुलाकात की। मंत्री डॉ. मिश्रा ने दुर्घटना स्थल का जायजा लिया और घायल लोगों, विशेषकर मध्यप्रदेश के यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाने की त्वरित व्यवस्था करवाई। वे दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के पार्थिव शरीर परिजनों तक भिजवाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर रहे हैं। मध्यप्रदेश के अधिकारियों के दल अमले के साथ राहत कार्यों में सक्रिय हैं।

इंदौर-पटना ट्रेन पटरी से उतरी, 125 के मरने की आशंका

इंदौर से पटना जा रही इंदौर-राजेन्द्र नगर एक्सप्रेस (19321) रविवार अलसुबह तीन बजकर दस मिनट पर कानपुर- झांसी रेल खंड के पुखरायां रेलवे स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इसके करीब 14 डिब्बे पटरी से उतर गए जिसमें करीब करीब 125 लोगों के मरने की संभावना है। रेल मंत्री सुरेश प्रभू ने घटना के जांच के आदेश दे दिए हैं।  

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today