इंदौर-पटना रेल हादसे में मरने वालों की संख्या 145 पहुंची

इंदौर-पटना एक्सप्रेस ट्रेन की रविवार की सुबह हुई दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 145 तक पहुंच गई है। मृतकों में मप्र के 28 लोग बताए जाते हैं जिनमें भोपाल के चार हैं। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने सोमवार को संसद में बयान देते हुए रेल हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।रेल हादसे में मरने वालों में भोपाल के आरकेडीएफ ग्रुप के डिप्टी चेयरमेन राजेश सिंह के शव को आज सुबह भोपाल लाया गया और सुभाषनगर विश्रामघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में ग्रुप के अधिकांश अधिकारी और कर्मचारियों के पहुंचने से करीब दो हजार लोगों की भीड़ रचना नगर स्थित उनके निवास पर पहुंची।

घटनास्थल का जायजा लेकर लौटे रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने सोमवार को संसद में बयान देते हुए रेल हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने लोक सभा में मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि घटना की फॉरेंसिक जांच की जाएगी व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today