इंदौर-पटना ट्रेन पटरी से उतरी, 125 के मरने की आशंका

इंदौर से पटना जा रही इंदौर-राजेन्द्र नगर एक्सप्रेस (19321) रविवार अलसुबह तीन बजकर दस मिनट पर कानपुर- झांसी रेल खंड के पुखरायां रेलवे स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इसके करीब 14 डिब्बे पटरी से उतर गए जिसमें करीब करीब 125 लोगों के मरने की संभावना है। रेल मंत्री सुरेश प्रभू ने घटना के जांच के आदेश दे दिए हैं।  स्लीपर रिजर्वेशन वाले दो कोच पूरी तरह से चकनाचूर हो जाने से इन डिब्बों के यात्रियों के हताहत होने वालों की संख्या ज्यादा है। डिब्बों से घायलों व शवों को बाहर निकालने का जाने का काम चल रहा है। वहीं भटिंडा-जोधपुर पैसेंजर के भी पटरी से उतरने की खबर है जिसके चार कोच पलट गए हैं।
बताया जाता है कि रेल दुर्घटना झाँसी मंडल के पोखरायन – मलासा स्टेशनों के बीच हुई है। इस ट्रेन इंदौर-पटना ट्रैन के 14 डिब्बे पटरी से उतरे। 70 से ज्यादा लोगो के मरने की खबर है।

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के मुताबिक अभी 45 लोगों को शव निकाले जा चुके हैं और राहत और बचाव कार्य जारी है. टीवी रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा नुकसान एस-1, एस-2 और एस-3 को हुआ है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर हादसे में जिनकी मौत हुई है उनके प्रति जताई संवेदना और उनके परिजनों को इस दुख को सहने की करने शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने ट्वीट किया है कि रेल मंत्री सुरेश प्रभू से बात की और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया है कि एनडीआरएफ डीजी खुद मौके पर हैं। रेल मंत्री सुरेश प्रभू ने ट्वीट कर प्रभावितों तक हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है।

जालौन-
12534 पुष्पक एक्सप्रेस को उरई स्टेशन से वापस किया गया। झांसी-ग्वालियर भिंड के रास्ते कानपुर पहुंचेगी पुष्पक एक्सप्रेस। उरई स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ ।

इलाहाबाद-
कानपुर देहात में रेल हादसे के चलते कई ट्रेन रद्द। झांसी-लखनऊ इंटरसिटी-11109 रद्द। झांसी-कानपुर पैसेंजर-51803 रद्द,12542-लोकमान्य तिलक गोरखपुर सुपरफास्ट डायवर्ट। 12522-राप्ती सागर एक्सप्रेस डायवर्ट । वाया आगरा-टूंडला कानपुर होगी रवाना।
12541-गोरखपुर लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट डायवर्ट। वाया भीमसेन-बांदा इटारसी होगी रवाना।

रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
झांसी-05101072,
उरई-051621072,
कानपुर-05131072,
टूंडला-056121072,
अलीगढ़-05711072,
इटावा-056881072,
फतेहपुर-0501801072,
इलाहाबाद-05321072,
इंदौर-07311072,
उज्जैन-07341072,
रतलाम-074121072,
पुखरायां-05113-270239

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today