Category Archives: दुनिया

15 नई जातियां ओबीसी में शामिल

केंद्र सरकार ने बुधवार शाम एक बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सरकार ने ओबीसी की केंद्रीय सूची में 15 नई जातियों को शामिल कर लिया है। कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।

अब फिल्म के पहले होगा राष्ट्रगान

सुप्रीम कोर्ट ने आदेश देते हुए कहा है कि सभी सिनेमा हॉल्स में फिल्म शुरू होने से पहले राष्ट्रगान बजाया जाना चाहिए और स्क्रीन पर तिरंगा दिखाया जाना चाहिए।

RBI गवर्नर उर्जित पटेल की पूर्व पत्नी के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट

रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल की पूर्व पत्नी विभा जोशी के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया है। विभा अमेरिका में रहती हैं और उर्जित पटेल से उनकी शादी 1994 में हुई थी। 2003 में दोनों का तलाक हो गया था। जिस मामले में विभा के खिलाफ वॉरंट जारी किया गया है वह भ्रष्टाचार से जुड़ा हुआ है।

पंजाब की नाभा जेल में गोलीबारी, पांच कैदी फरार,

पंजाब के नाभा जेल में नकली पुलिस बनकर कुछ लोग घुसे और फायरिंग कर दी। इससे भागदौड़ मच गई और पांच कैदी फरार हो गए। बाद में यूपी के शामली से मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी हो गई। पंजाब के डीजी जेल को सस्पेंड कर दिया गया है।

भारत, इंग्लैंड से अभी भी 12 रन पीछे, पहले विराट और बाद में अश्विन-जडेजा ने बचाया

भारत-इंग्लैंड के बीच मोहाली में हो रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन आज भारत को मध्यक्रम के बल्लेबाजों के जल्दी-जल्दी आउट हो जाने पर इंग्लैंड के 283 रन के स्कोर तक पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

जिस तरह से फैसले को लागू किया, सरकार बुरी तरह से फेल_मनमोहन सिंह 

नोटबंदी के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरते हुए पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह ने राज्यसभा में कहा कि जिस तरह से इस फैसले को लागू किया गया है, सरकार बुरी तरह से फेल रही है. डॉ मनमोहन सिंह ने कहा नोटबंदी लूट की तरह है और इससे दो फीसदी तक विकास दर गिर सकती है, उन्होंने कहा कि इस फैसले से आम लोगों को परेशानी हुई है.

सोने के दामों में सबसे बड़ी गिरावट

विदेशी बाजार के साथ 500 और1000 के नोट पर प्रतिबंध के साथ बाद सोने चाँदी के भाव में गिरावट आई है। आने वाले दिनों में लग्नसरा ग्राहकी के सुधार की संभावना है।

नोटबंदी: विपक्ष ने किया भारत बंद का ऐलान

नोटबंदी को लेकर विपक्ष और सरकार आर-पार के मूड में नजर आ रही है। विपक्षी पार्टियां पूरे देश में 28 नवंबर को आक्रोश दिवस मनाएंगी। 

सहकारी बैंकों को 21,000 करोड़ रुपए दिए जाएंगे

नोटबंदी से रबी फसलों की खेती में पैदा हुई परेशानी के मद्देनजर केंद्र सरकार ने कई कदम उठाए हैं। बुधवार को वित्त मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने किसानों को राहत दिए जाने वाले विभिन्न कदमों की जानकारी दी।

रियो टिंटों के 4 डायरेक्टरों के खिलाफ 420 का मामला दर्ज

रियो टिंटों कम्पनी के 4 डायरेक्टरों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज। स्टार एग्रोनॉमिक्स लिमिटेड के डायरेक्टर दुष्यंत सिंह की शिकायत पर सतना कोतवाली में मामला दर्ज हुआ। आरोपियों में मैनेजिंग डायरेक्टर एस विजय अय्यर, सिद्धार्थ जैन डायरेक्टर रिया टिन्टो, कमलकांत डायरेक्टर, रियो टिन्टो कमल सेठी एडवाइजर रियो शामिल है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today