Category Archives: दुनिया

राव देशराज सिंह यादव का निधन

पूर्व विधायक राव देशराज सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया। वे 72 वर्ष के थे।  पूर्व विधायक चंदेरी राव देशराज सिंह यादव कानिधन हो गया उनकी अंत्येष्टि एक नवम्बर को अशोकनगर के पास होगी। जनसंपर्क, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने यादव के निधन पर दु:ख व्यक्त  किया है। डा. मिश्रा ने यादव की सेवाओं का स्मरण कर उन्हें श्रद्धाजलि दी है। पूर्व विधायक और वरिष्ठ  नेता सेवाराम गुप्ता का भी  आज  आकस्मिक निधन हो गया।

भोपाल जेल से भागे सिमी के आठों आतंकी मुठभेड़ में मारे गए

भोपाल सेंट्रल जेल से भागे स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के आठों आतंकियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। इन आतंकियों ने जेल से भागते समय एक जेल कर्मी प्रधान प्रहरी की हत्या कर दी थी।

हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने पाकिस्तान को हराकर मनाई दीपावली

क्वालालंपुर में खेली चैंपियंस ट्रॉफी को भारत की हॉकी टीम ने पाकिस्तान पर 3-2 से जीत दर्ज कर अपने कब्जे में कर लिया। क्वालालंपुर में भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान पर जीत दर्ज कर दीपावली का जश्न मनाया।

भारत को न्यूजीलैंड ने चौथे मैच में हराया

एक दिवसीय क्रिकेट मैच की श्रंृखला में आज महेंद्र सिंह धोनी के गृह नगर रांची में खेले गए चौथे मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 19 रनों से हरा दिया। भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए लड़खड़ा गई थी और इससे वह उबर नहीं पाई। उसके विकेट लगातार गिरते चले गए।

पहली वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी प्रतियोगिता के आवेदन आमंत्रित

मध्यप्रदेश टाइगर फाउण्डेशन सोसायटी ने फोटोग्राफी प्रतियोगिता ‘वाइल्ड लाइफ वंडर्स ऑफ मध्यप्रदेश” के लिये 31 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किये हैं। प्रतियोगिता के नियम और प्रवेश-पत्र फाउण्डेशन के फेसबुक पेज से डाउनलोड किये जा सकते हैं।

यूपी में सपा में यादव परिवार के घमासान, बैठक में सबने निकाली भड़ास

उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव, उनके बेटे व सीएम अखिलेश यादव, भाई शिवपाल सिंह, रामगोपाल सहित अमरसिंह के बीच चली आ रही तनातनी को समाप्त करने के लिए सोमवार को एक बैठक बुलाई गई। इसमें पिता ने बेटे को जमकर फटकारा और चाचा-भतीजे को गले मिलवाया तो बेटा बोलते-बोलते फूट-फूटकर रो पड़ा।

रतन टाटा ने सायरस मिस्त्री को हटाया, अंतरिम अध्यक्ष बने

करीब डेढ़ सौ साल के इतिहास को समेटे टाटा ग्रुप के अध्यक्ष सायरस मिस्त्री को सोमवार को अचानक हटा दिया गया। उनके स्थान पर ग्रुप को अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर रतन टाटा को चुना गया।

मध्यप्रदेश निवेशकों की पहली पसंद बना: सुषमा स्वराज

मध्यप्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर में पांचवें ग्लोबल इनवेस्टर समिट में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेकैंया नायडू ने मध्यप्रदेश सरकार की तारीफ की। केंद्रीय मंत्रियों ने कहा कि मध्यप्रदेश निवेशकों की पहली पसंद बन चुका है। मप्र की छवि विकास प्रिय राज्य के रूप में बन चुकी है। ग्लोबल इनवेस्टर समिट में 2630 प्रस्तावों में 5 लाख 62 हजार 847 करोड़ रुपए के निवेश का वादे कंपनियों ने किए हैं।

कबड्डी में ईरान को हराकर भारत विश्व चैंपियन बना

भारत ने शनिवार को अहमदाबाद में ईरान को हराकर कबड्डी का विश्व चैंपियन खिताब हासिल कर लिया। भारत की कबड्डी टीम ने ईरान को 38के मुकाबले 9 से हराया।

बर्डफ्लू को लेकर मध्य प्रदेश में हाई अलर्ट

ग्वालियर चिड़ियाघर में बर्डफ्लू का मामला सामने आने के बाद पशुपालन विभाग ने प्रदेश में हाईअलर्ट घोषित किया है। सभी जिलों में कंट्रोल रूम शुरू करने के साथ ही विभाग के उप संचालकों के मोबाइल फोन नंबर सार्वजनिक कर दिए हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today