Category Archives: दुनिया

रविशंकर प्रसाद ने कहा मोदी कप्तान हैं, शिवराज ऑलराउंडर

इंदौर में आयोजित ग्लोबल इनवेस्टर सबमिट में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आयोजन की तारीफ की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कप्तान बताया तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ऑलराउंडर कहकर उनकी प्रशंसा की।

धागा कठपुतली से पुतु समारोह का समापन

भोपाल के जनजातीय संग्रहालय में पांच दिवसीय पुतुल समारोह का धागा कठपुतली के प्रदर्शन के साथ शनिवार को समापन हो गया। इसमें पांचों दिन अलग-अलग कठपुतली का प्रदर्शन किया गया, जिसे बच्चों और उनके अभिभावकों ने काफी सराहा।

ग्लोबल इनवेस्टर मीट के लिए 14 हेलीकॉप्टर इंदौर पहुंचे

इंदौर के देवीअहिल्या बाई होल्कर विमान तल पर 22 अक्टूबर को 14 चार्टर विमान प्लेन लैंड करेंगे। इंदौर में 22 और 23 अक्टूबर को होने वाली मध्य्प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में आज 21 अक्टूबर से ही कारपोरेट जगत के लोगों का आने का सिलसिला शुरू हो रहा है।

हमारी सेना मानवता की सेवा की सबसे बड़ी मिसाल_ मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि सेना का सबसे बड़ा शस्त्र उसका मनोबल होता है। यह मनोबल शस्त्रों से नहीं बल्कि सवा सौ करोड़ देशवासियों के उनके पीछे खड़े होने से आता है। प्रधानमंत्री मोदी आज भोपाल में शौर्य स्मारक के लोकार्पण के अवसर पर आयोजित शौर्य सम्मान सभा को संबोधित कर रहे थे।

093729864241 ट्रू कॉलर पर सेव आतंकवादी नाम से आ रहे कॉल

मध्यप्रदेश पुलिस ने लोगों को 093729864241 नंबर से आ रहे मोबाइल से सावधान रहने को कहा है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि ये नंबर ट्रू कॉलर पर आतंकवादी के नाम से सेव है।

उज्बेकिस्तान की महिला जुरायवा जेल से रिहा

भोपाल जेल में बंद उज्बेकिस्तान की 35 साल की महिला डी जुरायवा बार्नो को आज से मुक्त कर दिया गया। उन्होंने जेल से रिहाई के बाद महिला थाना लाया गया।

लंदन यात्रा से लौटे सीएम, भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रात लंदन यात्रा से मप्र लौटे। उनके साथ राज्यसभा उप चुनाव के लिए बीजेपी के प्रत्याशी बनाए गए तमिलनाडु के पूर्व पार्टी अध्यक्ष एल गणेशन भी भोपाल आए।  वे रात को राजा भोज विमानतल पर पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत किया गया। महापौर आलोक शर्मा, पीडब्ल्यूडी मंत्री रामपाल सिंह ने सीएम का स्वागत किया।

सरहद पार सेना पहुँची, ३८ मारकर दिखाया दम

भारतीय सेना ने कल रात pok में घुसकर कई आतंकी केम्प तबाह किये.  सेना का बयान, राष्ट्रपति को दी गई जानकारी, पाकिस्तान ने हमले की निंदा की, अमेरिका के रक्षा मंत्री ने सुषमा स्वराज से बात की, अमेरिका के nsa ने भारत के nsa डोबाल से बात की.  सर्जिकल स्ट्राइक की खबरों के बाद सेंसेक्स 555 प्वाइंट्स नीचे गिर गया. वहीं, निफ्टी में 170 प्वाइंट की गिरावट दर्ज की गई. पाकिस्तान से भी शेयर मार्केट गिरने की खबरें आ रही हैं. 

लंदन में सीएम ने इनवेस्टर्स को दिलाया भरोसा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों विदेश यात्रा पर लंदन गए हैं। वहां उन्होंने निवेशकों से मुलाकात की। उन्होंने इनवेस्टर्स को भरोसा दिलाया कि वे उन्हें निराश नहीं करेंगे। हमारे यहां कहा जाता है कि मेहमां जो हमारा होता है, वो जान से प्यारा होता है।

झांसी रोड शो के बीच राहुल ने उरी हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी झांसी में अपने रोड शो में कश्मीर के उरी में सेना के कैंप पर हमले शहीद जवानों के प्रति अपनी संवेदना जताई. राहुल गांधी ने रोड शो को रोक कर 30 सेकंड का मौन रखा.

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today