सरहद पार सेना पहुँची, ३८ मारकर दिखाया दम

भारतीय सेना ने कल रात pok में घुसकर कई आतंकी केम्प तबाह किये.  सेना का बयान, राष्ट्रपति को दी गई जानकारी, पाकिस्तान ने हमले की निंदा की, अमेरिका के रक्षा मंत्री ने सुषमा स्वराज से बात की, अमेरिका के nsa ने भारत के nsa डोबाल से बात की.  सर्जिकल स्ट्राइक की खबरों के बाद सेंसेक्स 555 प्वाइंट्स नीचे गिर गया. वहीं, निफ्टी में 170 प्वाइंट की गिरावट दर्ज की गई. पाकिस्तान से भी शेयर मार्केट गिरने की खबरें आ रही हैं. 

भारतीय सेना ने कहा है कि उसने पाकिस्तान के साथ लगती नियंत्रण रेखा के पास चरमपंथी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक्स की हैं. भारतीय सेना के भारतीय सेना ने कहा, “ये स्ट्राइक्स बुधवार रात को उनके अड्डों पर की गईं, जब ये पक्की जानकारी मिली कि आतंकवादी नियंत्रण रेखा पर जमा हो रहे हैं. उन्होंने ये भी कहा कि पाकिस्तान के डीजीएनओ से इस बारे में बात की गई है और उन्हें बता दिया गया है कि ये स्ट्राइक्स ख़त्म हो चुकी हैं और फ़िलहाल इनको जारी नहीं रखा जाएगा.

शेयर मार्केट गिर

पाकिस्तान के ऊपर भारत के सर्जिकल स्ट्राइक की खबरों के बाद सेंसेक्स 555 प्वाइंट्स नीचे गिर गया. वहीं, निफ्टी में 170 प्वाइंट की गिरावट दर्ज की गई. पाकिस्तान से भी शेयर मार्केट गिरने की खबरें रही हैं. इससे पहले, शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गुरुवार को मजबूती का रुख देखने को मिल रहा था. सेंसेक्स सुबह 9.32 बजे 144.04 अंकों की मजबूती के साथ 28,436.85 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 44.10 अंकों की बढ़त के साथ 8,789.25 पर कारोबार करते देखे गए. बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 130.33 अंकों की बढ़त के साथ 28,423.14 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 47.55 अंकों की बढ़त के साथ 8,792.70 पर खुला. वहीं शुरुआती कारोबार में रुपये की कीमत में मामूली गिरावट का रुख देखने को मिला. रुपया 0.03 अंकों की गिरावट के साथ 66.46 रुपये प्रति डॉलर पर कारोबार कर रह रहा है.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सफल ऑपरेशन पर सेना को बधाई दी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक्स से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आतंक के खिलाफ संघर्ष की दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रदर्शन है। चौहान ने कहा है कि सारा देश एक है और सेना के साथ खड़ा है। देश बहादुर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को कभी भूल नहीं सकता है। भारतीय सेना की इस कार्रवाई ने यह दिखा दिया है कि कायरानापूर्ण आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने वाले अपराधियों को, इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। मुख्यमंत्री चौहान ने इस साहसपूर्ण सफल ऑपरेशन के लिए सेना को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today