Category Archives: दुनिया

उरी में आतंकी हमला, 17 जवान शहीद, 19 आतंकी मारे गए

सीमा पार आतंकियों ने आज उरी में हमला किया जिसमें 17 जवान शहीद हो गए। घटना के बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आपात बैठक बुलाई। आतंकी हमले के जवाब में सेना ने मुठभेड़ कर 19 आतंकियों को मार गिराया। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू एवं कश्मीर में मौजूदा स्थिति में , अपना अमेरिका और रूस का दौरा स्थगित कर दिया।

ईदुजुहा पर नमाज में अमन-चैन की दुआ

देशभर में मुस्लिम भाइयों द्वारा आज ईदुजुहा के मौके पर सुबह मस्जिदों में अमन चैन के लिए नमाज अदा की। इसके बाद लोगों ने अपनी-अपनी हैसियत के मुताबिक कुर्बानी दी। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी और तरक्की-खुशहाली की कामना की।

ब्राजील के जोड़े ने हिंदू रीत-रिवाज से शादी की

अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल खजुराहो में एक विदेशी जोड़ ने हिंदू रीतरिवाज के साथ शादी रची। मंदिर में अग्नि को साक्षी मानकर न केवल सात फेरे लिए बल्कि पांव भी पखेरे गए।

पीवी सिंधू का हैदराबाद और दीपा का अगरतला में जबरदस्त स्वागत

रियो ओलंपिक से लौटी रजत पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और कांस्य पदक से कुछ प्वाइंट से चूकी जिम्नास्ट दीपा कर्माकर का देश लौटने पर जबरदस्त स्वागत किया गया। हैदराबाद में सिंधू की स्वागत रैली निकाली गई और स्थानीय गच्चीबावली स्टेडियम में विशेष समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया।

रियो ओलंपिक के अंतिम दिन भारतीय पहलवान योगेश्वर दत्त हारे

रियो में चल रहे ओलंपिक के अंतिम दिन आज भारत की अंतिम चुनौती योगेश्वर दत्त सफलता में नहीं बदली।

तेलंगाना-आंध्रप्रदेश सरकारों की होड़ में सिंधू दस करोड वाले क्लब में

रियो ओलंपिक में देश को रजत पदक दिलाने वाली पीवी सिंधू पर राज्यों की सरकारें धनवर्षा कर रही हैं और तेलंगाना-आंध्रप्रदेश सरकारों की होड़ में वे दस करोड़ से ज्यादा की संपत्ति अर्जित करने वाले क्लब में शामिल हो गए हैं।

भारतीय पहलवान नरसिंह अब चार साल नहीं लड़ सकेंगे कुश्ती

रियो ओलंपिक में पुरुष कुश्ती में 74 किलोग्राम वजन में भारतीय दावेदारी समाप्त हो गई है। भारतीय पहलवान नरसिंह यादव को ब्राजील की कोर्ट ऑफ ऑर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (सीएएस) ने डोपिंग की वजह से चार साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। इसके पहले नाडा ने नरसिंह को डोपिंग के मामले में क्लीनचिट दे दी थी और इसके बाद ही वे भारतीय ओलंपिक दल में शामिल हुए थे।

रियो ओलंपिक में साक्षी मलिक को कांस्य पदक मिलने से पदक का सूखा समाप्त

हरियाणा की महिला पहलवान साक्षी मलिक को रियो ओलंपिक में कांस्य पदक मिलने से भारत का ओलंपिक 2016 में पदकों का सूखा समाप्त हो गया है। अब भारत की उम्मीद बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु से हैं जो सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।

भारत और बांग्लादेश संयुक्त रूप से 1971 के बांग्लादेश मुक्ति युद्ध पर डॉक्युमेंट्री फिल्म बनाएंगे

सूचना और प्रसारण मंत्री श्री एम. वैंकेया नायडू ने कहा कि आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए सूचना का प्रसार महत्वपूर्ण है, जो भारत और बांग्लादेश दोनों के लिए चिंता का विषय है। समय पर सही सूचना के प्रचार प्रसार से अफवाहों और झूठ से बचा जा सकता है तथा लोगों के बीच सहयोग और समझ की भावना भरी जा सकती है। मंत्री महोदय ने यह बात आज यहां बांग्लादेश के सूचना मंत्री श्री हसनउल-हक-इनू और उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ विचार-विमर्श के दौरान कही। इस बैठक में सूचना और प्रसारण मंत्रालय में सचिव श्री अजय मित्तल और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

तीजन बाई का ट्रेन में से सामान चोरी

मशहूर लोकगायिका तीजनबाई का चलती ट्रेन में से चोरों ने सामान चुरा लिया। इसकी रेलवे पुलिस में एफआईआर कराई गई है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today