Category Archives: दुनिया

मशहूर चित्रकार हैदर रजा सुपुर्दे खाक

अंतर राष्ट्रीय स्तर पर चित्रकारी में भारत का नाम रोशन करने वाले पद्मविभूषण और फ्रांस के सवोच्च सम्मान को पाने वाले मशहूर चित्रकार सैयद हैदर रजा का पार्थिव शरीर आज उनके मित्र व जाने माने कवि अशोक बाजपेयी अपने साथ लेकर मंडला पहुंचे। जहां उन्हें सुपुर्दे खाक किया गया।

श्री नितिन गडकरी ने सैन फ्रांसिस्को से लॉस एंजलिस तक सड़क यात्रा की

सड़क इंजीनियरिंग, राजमार्ग निर्माण, सड़क संकेतक के क्षेत्र में नवीनतम तकनीक एवं सड़क सुरक्षा के प्रभावी उपायों का प्रत्यक्ष अनुभव करने के लिए केन्द्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं जहाज़रानी मंत्री श्री नितिन गडकरी ने सैन फ्रांसिस्को से लॉस एंजलिस तक सड़क यात्रा की। अपनी एक सप्ताह की आधिकारिक अमरीकी यात्रा के अंतिम चरण में श्री गडकरी कल सुबह सैन फ्रांसिस्को से सड़क मार्ग से निकले और 800 किलोमीटर लंबी यात्रा की यह दूरी करीब 10 घंटे में पूरी की। इस यात्रा के दौरान घुमावदार पहाड़ी इलाके, घने जंगल और प्रशांत महासागर से लगे कुछ रेगिस्तानी रास्तों का भी श्री गडकरी ने अनुभव किया।

अमर सिंह की वापसी पर आजम ने कहा जालिम बीबी से शौहर पानी मांगे और वह मना करे, तो शौहर ठंडे पानी से नहाएगा

समाजवादी पार्टी के मुखर नेता और यूपी के पूर्व मंत्री आजम खान ने आज भोपाल में अमर सिंह की सपा में वापसी को लेकर कहा कि इस बारे में उनसे किसी ने नहीं पूछा। उन्होंने इसकी तुलना पर यह बात कही कि यह बिलकुल वैसा ही जैसे जालिम बीबी से शौहर अगर पानी मांगे तथा बीबी मना कर दे। फिर शौहर को ठंडे पानी से ही नहाना पड़ेगा।

सीएम स्वदेश लौटे, भव्य स्वागत, कहा चीन की कई कंपनियां निवेश को तैयार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चीन यात्रा से लौटने के बाद काफी आशांवित हैं और उन्हें भरोसा है कि चीन की कई कंपनियां प्रदेश में निवेश को तैयार हैं। इंदौर की ग्लोबल इनवेस्टर मीट के पहले चीन की कंपनियां मप्र आकर देखेंगी स्थान और संभावनाएं तलाशेंगी।

राष्ट्रपति का लक्जमबर्ग के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर संदेश

राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने लक्जमबर्ग के राष्ट्रीय दिवस (23 जून, 2016) के अवसर पर वहां के ग्रैंड ड्यूक और लोगों को बधाई तथा शुभकामनाएं दी है।
लक्जमबर्ग के महाराजा ग्रैंड ड्यूक हेनरी को भेजे संदेश में राष्ट्रपति

मुख्यमंत्री चौहान ने किया बीजिंग मे चीनी साथियो के साथ योग

बीजिंग| मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन चीन की राजधानी बीजिंग में योग किया| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय दूतावास के अधिकारियों एवं चीन के साथियो के साथ योग किया| इस अवसर पर चौहान ने हर्ष व्यक्त करते हुये कहा कि पूरे विश्व ने भारतीय विरासत को अपनाया है और सभी से आग्रह किया कि ”योग कीजिये, स्वस्थ रहिए, प्रसन्न रहिए और वाकी सबको भी आनंद बांटिये|

रूस के राष्ट्रीय दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का बधाई संदेश

राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने ‘रूस के राष्ट्रीय दिवस’ (12 जून, 2016) की पूर्व संध्या पर रूसी संघ की सरकार और वहां की जनता को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को प्रधानमंत्री द्वारा दिए गये संबोधन

श्रीमान स्पीकर,
श्रीमान उप राष्ट्रपति,
अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिष्ठित सदस्यगण,
देवियों एवं सज्जनों,

मैं अमेरिकी कांग्रेस की इस संयुक्त बैठक को संबोधित करने के लिए दिए गए निमंत्रण से काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

भारत और अमेरिका के साइबर संबंध की रूपरेखा पर तथ्‍य पत्र

भारत और अमेरिका के द्विपक्षीय संबंध में साइबर मुद्दों पर सहयोग एक महत्‍वपूर्ण मुद्दा है। दोनों देशों के बीच सामरिक साइबर संबंध हैं जिसमें दोनों देशों के साझा मूल्‍य, समान दृष्टिकोण

बांग्‍लादेश में एक हिन्‍दू पुजारी की गला रेत कर हत्‍या कर दी गयी

बांग्‍लादेश में खुलना डिवीजन के झिनाइदाह में आज सवेरे एक हिन्‍दू पुजारी की गला रेत कर हत्‍या कर दी गयी । 65 वर्षीय पुजारी अनंत कुमार गांगुली पूजा कराने साईकिल से मोहिषनगर जा रहे थे

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today