-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मशहूर चित्रकार हैदर रजा सुपुर्दे खाक
अंतर राष्ट्रीय स्तर पर चित्रकारी में भारत का नाम रोशन करने वाले पद्मविभूषण और फ्रांस के सवोच्च सम्मान को पाने वाले मशहूर चित्रकार सैयद हैदर रजा का पार्थिव शरीर आज उनके मित्र व जाने माने कवि अशोक बाजपेयी अपने साथ लेकर मंडला पहुंचे। जहां उन्हें सुपुर्दे खाक किया गया।
22 फरवरी 1922 को मंडला के बेनूर में जन्मे चित्रकार हैदर रजा करीब साठ साल तक फ्रांस में रहने के बाद 2011 में वापस स्वदेश लौटै थे। इसके बाद उन्हें भारत सरकार ने पद्म विभूषण सम्मानित किया । शनिवार का उनका निधन होने के बाद पूरे विश्व में उनके चाहने वाले सन्न रह गए। उन्होंने कैनवास पर एक ऐसी तस्वीर बनाई जो अब तक की भारत की सबसे ज्यादा कीमत में बिकने वाली तस्वीर बन गई है।
सैयद हैदर रजा के निधन की खबर के बाद से उनके साथी कलाकार कलाजगत में बहुत बड़ी रिक्तता होना बताया जा रहा है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि हैदर रजा के जाने से एक युग का अंत हो गया है तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मंडला में आज जब उनका जनाजा निकला तो उन्हें कंधा देने वालों की लाइन लग गई। देर शाम उन्हें सुपुर्दे खाक किया गया।




Leave a Reply