धागा कठपुतली से पुतु समारोह का समापन

भोपाल के जनजातीय संग्रहालय में पांच दिवसीय पुतुल समारोह का धागा कठपुतली के प्रदर्शन के साथ शनिवार को समापन हो गया। इसमें पांचों दिन अलग-अलग कठपुतली का प्रदर्शन किया गया, जिसे बच्चों और उनके अभिभावकों ने काफी सराहा।
18 अक्टूबर से आयोजित इस समारोह में प्रतिदिन अलग-अलग कठपुतली माध्यमों के वरिष्ठ कलाकारों को आमंत्रित कर शाम साढ़े छह बजे से जनजातीय संग्रहालय मुक्ताकाश मंच पर कथा केन्द्रित प्रदर्शन एवं दोपहर 3 बजे से बच्चों एवं अभिभावकों को कठपुतली निर्माण, प्रदर्शन तथा उनसे जुड़ी रोचक जानकारियाँ दी गईं। इस पाँच दिवसीय समारोह का आयोजन आदिवासी लोककला एवं बोली विकास अकादमी द्वारा किया गया। समारोह में समापन दिवस पर शहर के वरिष्ठ कठपुतली कलाकार लक्ष्मण भारती ने राजस्थान की पारंपरिक धागा कठपुतली प्रदर्शन के माध्यम से उपस्थित बच्चों एवं अभिभावकों के समक्ष बहुत ही रोचक कथा का प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today