093729864241 ट्रू कॉलर पर सेव आतंकवादी नाम से आ रहे कॉल

मध्यप्रदेश पुलिस ने लोगों को 093729864241 नंबर से आ रहे मोबाइल से सावधान रहने को कहा है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि ये नंबर ट्रू कॉलर पर आतंकवादी के नाम से सेव है।
पुलिस महानिरीक्षक संजीव शमी के मुताबिक यह एक प्रकार की फिशिंग काल है जो कही प्राक्सी सर्वर से होती है। यह एक प्रकार का कलेक्ट काल है । इसे रिसीव करने वाले के मोबाईल बैलेन्स से काफी पैसे कट जाते है। जो रिसीव नहीं करते बल्कि पूरी रिंग होने के बाद मिस्ड काल होने पर भी पैसे कट जाते है। आईजी ने बताया कि इस प्रकार की काल मध्यप्रदेश सहित छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश एवं अन्य कई राज्यों में आ रही है। यह काल पत्रकारों, राजनेताओं, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों और सामन्य नागरिकों भी आ रही है। कहीं किसी व्यक्ति ने उक्त नम्बर को अपने ट्रूकालर वाले मोबाईल पर आतंकवादी नाम से सेव किया होगा, इसलिये ट्रूकालर यह आतंकवादी की काल बताता है । ट्रूकालर जैसे अन्य मोबाईल एप इस नम्बर को अफगानिस्तान का दर्शाते है। मगर आईजी ने कहा है कि इस प्रकार की फिशिंग काल से प्रधानमंत्री जी की भोपाल यात्रा से कोई सम्बन्ध नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today