-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
यूपी में सपा में यादव परिवार के घमासान, बैठक में सबने निकाली भड़ास
उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव, उनके बेटे व सीएम अखिलेश यादव, भाई शिवपाल सिंह, रामगोपाल सहित अमरसिंह के बीच चली आ रही तनातनी को समाप्त करने के लिए सोमवार को एक बैठक बुलाई गई। इसमें पिता ने बेटे को जमकर फटकारा और चाचा-भतीजे को गले मिलवाया तो बेटा बोलते-बोलते फूट-फूटकर रो पड़ा।
उत्तरप्रदेश की राजनीति में कुछ दिनों से जो गरमी आई हुई है, उसका सोमवार को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह ने बैठक बुलाकर पटाक्षेप करने का प्रयास किया। मुलायम ने अपने भाई शिवपाल सिंह और अमरसिंह का बचाव किया। कहा कि अगर अमरसिंह ने नहीं होते तो मैं जेल में चला जाता और शिवपाल के पार्टी के लिए किए गए काम को मैं भुला नहीं सकता। अमरसिंह मेरा भाई है। उन्होंने अखिलेश को कहा कुर्सी मिल गई तो दिमाग खराब हो गया। इसके बाद शिवपाल और अखिलेश को गले मिलवाया। बैठक को शिवपाल व अखिलेश यादव ने भी संबोधित किया। समझा जा रहा है कि अब सपा में सबकुछ सामान्य हो जाएगा लेकिन अखिलेश, रामगोपाल, शिवपाल, अमरसिंह और अखिलेश के समर्थकों के मन में टीस है, वह आने वाले चुनाव में टिकट बंटवारे के समय फिर दिखाई देगी। इसका विधानसबा चुनाव में असर पड़ेगा।




Leave a Reply