-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
भोपाल जेल से भागे सिमी के आठों आतंकी मुठभेड़ में मारे गए
भोपाल सेंट्रल जेल से भागे स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के आठों आतंकियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। इन आतंकियों ने जेल से भागते समय एक जेल कर्मी प्रधान प्रहरी की हत्या कर दी थी।
बताया जाता है कि करोंद स्थित भोपाल सेंट्रल जेल में सिमी के आठ आतंकी शेख मुजीब, माजिद, खालिद अकील, खिलजी जाकिर, सालिक, मेहबूब और अमजद रविवार की रात करीब दो बजे जेल से भागे। इन्होंने एक प्रधान प्रहरी रमाशंकर का गला रेंतकर मार डाला था और वे चादर व लकड़ी की मदद से सीढ़ी बनाकर जेल से भागे थे। इन्होंने हत्या के लिए चम्मच और प्लेट को धारदार हथियार बनाया था। ये सभी आतंकी जेल की बी ब्लॉक में बंद थे।
रात करीब साढ़े चार बजे इस घटना का जेल प्रबंधन को पता चला और तब अलर्ट जारी कर मध्यप्रदेश पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। डीजीपी ने स्थानीय पुलिस अफसरों के साथ भोपाल पुलिस कंट्रोल रूम में बैठक शुरू की और रणनीति तैयार की। इसी बीच जबलपुर-जयपुर रोड पर संदिग्ध लोगों की सूचना मिली तो वहां घेराबंदी की। अचारपुरा में इन संदिग्ध लोगों को मप्र पुलिस ने घेरकर मुठभेड़ की और सभी आतंकियों को मार गिराया।
इधर जेल से भागने वाली घटना में चार जेलकर्मियों जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर, जेलर विवेक परस्ते, ओलाक बाजपेयी, मुख्य प्रहरी आनंदीलाल को निलंबित कर दिया है। डीजी जेल 24 घंटे में घटना की जांच रिपोर्ट शासन को सौंपेंगे। सिमी आतंकियों के भागने और मुठभेड़ में मारे जाने की घटना की रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दी गई है।




Leave a Reply