-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आतंकियों द्वारा मारे गए रमाशंकर यादव के अंतिम संस्कार में सीएम पहुंचे
शहीद जेलकर्मी रमाशंकर यादव का आज छोला विश्रामघाट में अंतिम संस्कार किया गया जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और सहकारिता राज्यमंत्री विश्वास सारंग भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सुबह यादव के घर पहुंचकर उनके परिजनों को ढांढस बंधाया और सरकार की तरफ से दस लाख रुपए व बेटी की शादी के लिए पांच लाख रुपए देने का की घोषणा की।
मुख्यमंत्री चौहान ने शहीद रमाशंकर के परिवार को ढाँढस बँधाते हुए कहा कि उन्होंने अपने कर्त्तव्य के निर्वहन में बलिदान दिया है। उनकी शहादत बेकार नहीं जायेगी। उनके परिवार की चिंता सरकार और पूरा प्रदेश करेगा। उन्हें किसी तरह की तकलीफ नहीं होगी। हरसंभव मदद की जायेगी। मुख्यमंत्री ने बड़े भावुक मन से कहा कि शहीद यादव की शहादत से पूरा प्रदेश दुखी है। उन्होंने दोहराया कि शहीद के परिजन को दस लाख रूपये की सम्मान निधि और पाँच लाख रूपये उनकी बेटी की शादी के लिये सहायता राशि दी जायेगी। इसके साथ ही जिस कालोनी में उनका निवास है उसका नाम शहीद रमाशंकर यादव कालोनी होगा। उनकी प्रतिमा भी स्थापित की जायेगी।
सहकारिता एवं गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास राज्य मंत्री विश्वास सारंग ने शहीद रमाशंकर यादव की बेटी के विवाह के लिए एक माह का वेतन देने की घोषणा की है। सारंग शहीद रमाशंकर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और उनकी पार्थिव देह को कंधा दिया। जेल मंत्री सुश्री कुसुम मेहदेले, प्रमुख सचिव जेल विनोद सेमवाल, महानिदेशक जेल संजय चौधरी, भोपाल कमिश्नर अजातशत्रु, आईजी पुलिस योगेश चौधरी एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इसके पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वल्लभ पार्क में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस समारोह में भी संबोधन में भावुक होकर शहीद रमाशंकर यादव को दी श्रद्धांजलि।




Leave a Reply