-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
एनकाउंटर पर कांग्रेस व विपक्ष का हमला, बीजेपी ने किया पलटवार आतंकियों की इतनी चिंता क्यों
जेल से फरार सिमी आतंकियों के एनकाउंटर को लेकर एआईसीसी महासचिव दिग्विजय सिंह के लगातार ट्वीट से लेकर बहुजन समाज पार्टी, राजद व प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के बयानों से बीजेपी मंगलवार को बचाव की मुद्रा में दिखाई दी। विपक्ष ने घटना की न्यायिक जांच की मांग की तो बीजेपी ने कांग्रेस नेताओं पर पलटवार करते हुए कहा कि आखिर आतंकियों की इतनी चिंता क्यों। शहीद की शहादत पर भी बोलें।
एनकाउंटर को लेकर दिग्विजय सिंह मंगलवार को टि्वटर एकाउंट पर लगातार सक्रिय दिखाई दिए तो न्यूज एजेंसी एएनआई से भी लगातार बातचीत की। उन्होंने सबसे पहले कहा कि आखिर जेल से भागे आतंकियों के पास जींस कहां से आईं। कांग्रेस ने सवाल उठाया है कि जांच की परिधि में एनकाउंटर को क्यों शामिल नहीं किया जा रहा है। इससे सरकार की मंशा और नीयत स्पष्ट हो रही है। यदि सरकार की भूमिका पारदर्शी है तो जांच में एनकाउंटर को शामिल किया जाए। मुख्यमंत्री के इस आरोप को कांग्रेस ने बेबुनियाद बताया कि वह इस पर राजनीति कर रही है।




Leave a Reply