Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
खेल | Page 3

Category Archives: खेल

खेलो इंडिया यूथ गेम्सः मध्य प्रदेश की एथलेटिक्स टीम ओवर ऑल चेम्पियन

मध्य प्रदेश में हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में सातवें दिन पदक तालिका में एमपी को 53 पदकों के साथ तीसरा स्थान मिला। मध्य प्रदेश के एथलीटों ने खेलों में इस बार ओवर ऑल चेम्पियनशिप अर्जित की। आज आठवें दिन अन्य खेलों के मुकाबले आयोजित किए गए हैं।

खेलो इंडिया यूथ गेम्सः मध्य प्रदेश 44 मेडल के साथ तीसरे नंबर

मध्य प्रदेश में हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में छठवें दिन मध्य प्रदेश 44 मेडल के साथ पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रहा और आज भी एथलेटिक्स व शूटिंग में उसके पद जीतने की पूरी उम्मीद है। अब तक मध्य प्रदेश को 18 स्वर्ण पदक मिले हैं जो खेलो इंडिया में राज्य के रिकॉर्ड में बेहतर प्रदर्शन है।

खेलो इंडिया यूथ गेम्सः 25 मेडल के साथ पदक तालिका में MP दूसरे नंबर पर

मध्य प्रदेश के आठ शहरों में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शुक्रवार की रात तक मध्य प्रदेश 25 मेडल के साथ पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा। मध्य प्रदेश के छह बॉक्सर भी फाइनल में पहुंच गए हैं। आज दस प्रतियोगिताओं के मुकाबले हैं और आज भी पदकों की बारिश होने की उम्मीद की जा रही है। वहीं, दिल्ली में साइक्लिंग इवेंट हो रहे हैं।

खेलो इंडिया यूथ गेम्सः MP के देव मीणा ने पोल वॉल्ट में बनाया नेशनल रिकॉर्ड

देश के दिल मध्य प्रदेश के आठ शहरों में हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्य प्रदेश की खेल प्रतिभाएं मैदान में जमकर प्रदर्शन कर रही हैं। आज पोल वॉल्ट में मध्य प्रदेश के देव मीणा ने नेशनल रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रचा है। इसके पहले यह रिकॉर्ड वडोदरा के राकेश गोंड के नाम था।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में MP के खिलाड़ियों ने वॉटर स्पोर्ट्स के साथ शूटिंग में भी मारी बाजी

मध्य प्रदेश में हो रहे पांचवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मेजबान राज्य के खिलाड़ियों ने झील की लहरों के बाद शूटिंग में बाजी मारी है। पानी की लहरों में आज भी बेहतर प्रदर्शन किया तो शूटिंग में भी दो गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश को पदक तालिका में सम्मानजनक स्थान दिलाने में योगदान किया।

खेलो इंडिया यूथ गेम्सः MP को कयाकिंग-केनोइंग में चार GOLD, बॉक्सिंग में अच्छी शुरुआत

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मेजबान मध्य प्रदेश की कयाकिंग-केनोइंग और बॉक्सिंग में अच्छी शुरुआत हुई है लेकिन बैडमिंटन, जिम्नास्टिक, हॉकी और कलारियापट्टू खेलों में निराशा हाथ लगी है। कयाकिंग और केनोइंग में मध्य प्रदेश को चार स्वर्ण पदक मिले हैं तो बाक्सिंग में पुरुष वर्ग में रुद्रजीत ने दूसरी जीत तो अनुराग ने अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। महिला वर्ग में मलिका मोर, कफी, स्वासिका और विनती ने अपने-अपने मुकाबले जीते हैं लेकिन तमन्ना अपना मुकाबला हार गई हैं।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का रंगारंग शुभारंभः खेलो इंडिया को अब पांच साल का 3200 करोड़ का बजट

भोपाल में आज खेलो इंडिया यूथ गेम्स का रंगारंग कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुभारंभ किया और ऐलान किया कि अब खेलो इंडिया का अगले पांच साल के लिए 3200 करोड़ रुपए का बजट कर दिया गया है। साथ ही हर साल खेल का बजट भी 2000 करोड़ रुपए कर दिया गया है। सीएम ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में खिलाड़ियों को कहा यहां खेल भावना की जीत के लिए वे खेलें।

खेलो इंडिया यूथ गेम्सः मेरे देश की धरती…. बोल पर शान-नीति-शिवा ने CM संग पौधरोपण किया

मध्य प्रदेश में आज से पांचवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन होने जा रहा है जिसके उद्घाटन समारोह के लिए फिल्मी हस्तियां भोपाल पहुंच चुकी हैं। सुबह इन फिल्मी हस्तियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उनके साथ पौधरोपण किया।

इंतजार कुछ घंटे औरः खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 का भोपाल में होगा आगाज

मध्य प्रदेश में पहली बार होने जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स का सोमवार को भोपाल के टीटीनगर स्टेडियम में आगाज होने जा रहा है। इस खेल के आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि खेल व्यक्ति को जीतने की प्रेरणा देता है और हारने पर धैर्य व साहस देता है कि फिर प्रयास करो, तुम जीत सकते हो।

मध्य प्रदेश के एक मंत्री की घुड़सवारी, वायरल हुई वीडियो

घुड़सवारी काफी अभ्यास के बाद की जाती है और एक अच्छा घुड़सवार ही किसी घोड़े को दौड़ाकर सवारी कर सकता है। यह खेल आम आदमी के बस का नहीं है क्योंकि न केवल इसमें साहस-अभ्यास की जरूरत होती है वरन यह महंगा भी काफी होता है। मगर फिट इंडिया की एक तस्वीर आज शिवराज सरकार के एक मंत्री के वायरल वीडियो में दिखाई दी है। जानिये ये कौन मंत्री हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today