Category Archives: दुनिया

श्रीमती क्लिंटन ने भी न्‍यूयार्क प्राइमरी जीत लिया।

हिलेरी क्लिंटन और डोनाल्ड ट्रम्प न्यूयॉर्क राज्य के अपने प्राइमरी मुकाबले में जीत दर्ज करके राष्‍ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन उम्‍मीदवारी प्राप्‍त करने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ गये हैं। ट्रम्‍प ने मंगलवार को अपना नामांकन मुकाबला आसानी से जीत लिया और राष्‍ट्रपति चुनाव की उम्‍मीदवारी के लिए पर्याप्‍त प्रतिनिधि जुटाने के और करीब हो गये।

भारत ने चीन के साथ मसूद अजहर का मुद्दा उठाया।

भारत ने अंतर्राष्‍ट्रीय समुदाय को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर आतंकवाद से निपटने में दोहरे मानदण्‍डों का अपनाना जारी रहा तो इसके गंभीर नतीजे हो सकते हैं। रूस, भारत और चीन – देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए

भारत और चीन के सैन्‍य मुख्‍यालयों के बीच सीमा सुरक्षा पर हॉट लाइन

चीन ने सीमा सुरक्षा को बेहतर बनाने के प्रयासों के तहत भारत और चीन के सेना मुख्‍यालयों के बीच हॉटलाइन स्‍थापित करने पर सकारात्‍मक रुख अपनाया है।

जापान में दक्षिणी शहर कोमामोतो में कल रात फिर भूकंप आया।

जापान में दक्षिणी शहर कोमामोतो में कल रात फिर भूकंप आया। रात एक बजकर पच्‍चीस मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता सात दशमलव तीन मापी गई।

आतंकवादियों की वित्तीय सहायता पर रोक लगाने की मांग

भारत सहित जी-20 देशों ने वित्तीय पारदर्शिता बढ़ाने और प्रमुख सूचनाओं के आदान-प्रदान के जरिए कर चोरी के पनाहगाह देशों, फर्जी कंपनियों और आतंकवादियों की वित्तीय सहायता पर रोक लगाने की मांग की है।

पाकिस्‍तान की खुफिया एजेंसी आई एस आई और हक्‍कानी नेटवर्क के बीच गहरा रिश्‍ता है।

अमरीका केबल की ताजा जानकारी में बताया गया है कि पाकिस्‍तान की खुफिया एजेंसी आई एस आई और हक्‍कानी नेटवर्क के बीच गहरा रिश्‍ता है।

आंबेडकर को दुनिया में कई अवसर थे मगर देश से नाता नहीं तोड़ा: मोदी

आंबेडकर की 125 वीं जयंती पर महू में आंबेडकर स्मारक पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर को दुनिया में की अवसर थे लेकिन उन्होंने कभी देश से नाता नहीं तोड़ा। मोदी ने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि उन्हें आंबेडकर स्मारक पर आने का मौका मिला।

आर्थिक सहयोग और विकास संगठन की पेरिस में होने वाली विशेष बैठक में शामिल होगा।

भारत पनामा पेपर लीक मामले को देखते हुए देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से आर्थिक सहयोग और विकास संगठन की कल पेरिस में होने वाली विशेष बैठक में शामिल होगा।

अफगानिस्‍तान में तालिबान के आत्‍मघाती बम हमले में कम से कम 12 लोगों की मौत

अफगानिस्‍तान में तालिबान के आत्‍मघाती बम हमले में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गये। कल जलालाबाद में अफगान सेना के रंगरूटों को ले जा रही बस पर हुए हमले के दौरान यह घटना हुई।

मोहम्मद अबरिनी ने जांचकर्ताओं से घटनास्थल पर मौजूद होने की बात स्वीकार कर ली है।

बेल्जियम में गिरफ्तार संदिग्ध आतंकवादी ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि पिछले महीने ब्रसेल्स हवाई अड्डे में आत्मघाती बम हमलों के दौरान हमलावरों के साथ हैट पहने दिखाई देने वाला व्यक्ति वही था। मोहम्मद अबरिनी नाम के इस व्यक्ति ने जांचकर्ताओं से घटनास्थल पर मौजूद होने की बात स्वीकार कर ली है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today