श्रीमती क्लिंटन ने भी न्‍यूयार्क प्राइमरी जीत लिया।

हिलेरी क्लिंटन और डोनाल्ड ट्रम्प न्यूयॉर्क राज्य के अपने प्राइमरी मुकाबले में जीत दर्ज करके राष्‍ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन उम्‍मीदवारी प्राप्‍त करने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ गये हैं। ट्रम्‍प ने मंगलवार को अपना नामांकन मुकाबला आसानी से जीत लिया और राष्‍ट्रपति चुनाव की उम्‍मीदवारी के लिए पर्याप्‍त प्रतिनिधि जुटाने के और करीब हो गये।

श्री ट्रम्‍प की अपने गृह राज्‍य में बड़ी जीत से रिपब्लिकन पार्टी का राष्‍ट्रपति उम्‍मीदवार बनने के उनके अभियान ने जोर पकड़ा है।श्रीमती क्लिंटन ने भी न्‍यूयार्क प्राइमरी जीत लिया। वे एक बार अमरीकी संसद में इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्‍व कर चुकी हैं। उनकी जीत से उनके प्रतिद्वंद्वी बर्नी सेंर्डस को झटका लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today