Category Archives: दुनिया

संयुक्त राष्ट्र में डॉ बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पहली बार मनाई जाएगी।

संयुक्त राष्ट्र में अगले सप्ताह डॉ बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पहली बार मनाई जाएगी।संयुक्त राष्ट्र मुख्‍यालय में भारत का स्थाई मिशन बुधवार को डॉक्‍टर आंबेडकर की 125वीं जयंती मनाएगा। यह कार्यक्रम 14 अप्रैल को उनके जन्मदिवस से एक दिन पहले आयोजित किया जा रहा है।

रमजान बांगलादेश भेजने भोपाल से रवाना

सौतेली मां की प्रताड़ना के कारण बांगलादेश की सीमा पारकर भारत आए रमजान को अब बांगलादेश भेजने की कोशिशें पश्चिम बंगाल से होंगी। रमजान आज अमरकंट एक्सप्रेस से पश्चिम बंगाल जाने के लिए उम्मीद संस्था के दो कर्मचारियों के साथ भोपाल से रवाना हो गया।

आइसलैंड के प्रधानमंत्री सिगमुन्‍दुर गुनलाग्‍स्‍न का इस्‍तीफा।

आइसलैंड़ के प्रधानमंत्री सिगमुंदुर डेविड गुनलॉग्‍स्सन ने पनामा दस्‍तावेज लीक मामले में इस्‍तीफा दे दिया है। श्री गुनलॉग्‍स्‍सन पहले व्‍यक्ति हैं

पाकिस्‍तान में अचानक बाढ़ में कम से कम 57 लोगों की मौत हो गई

पाकिस्‍तान में उत्‍तर-पश्चिमी इलाकों में मूसलाधार वर्षा से आई अचानक बाढ़ में कम से कम 57 लोगों की मौत हो गई

विश्व में विनिर्माण के क्षेत्र में 10 बड़े देशों में भारत छठे स्थान पर आ गया है।

विश्व में विनिर्माण के क्षेत्र में 10 बड़े देशों में भारत छठे स्थान पर आ गया है। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र उद्योग विकास संगठन की रिपोर्ट में भारत नौवें स्थान पर था।

देश की प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए भारतीय कामगारों की सराहना की।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत विश्‍व को भविष्य में कामगार मुहैया कराने की क्षमता रखता है। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में कल रात भारतीय कामगारों को संबोधन में प्रधानमंत्री ने उनकी कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि उन्‍होंने देश का गौरव बढ़ाया है।

कनाडा से भारत में स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा तथा हाइड्रोकार्बन क्षेत्र में निवेश करने का आग्रह किया है।

प्रधानमंत्री ने कनाडा से भारत में स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा तथा हाइड्रोकार्बन क्षेत्र में निवेश करने का आग्रह किया है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूड के साथ द्विपक्षीय बैठक में दोनों नेताओं ने जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में सहयोग पर बातचीत की और आपसी संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का निर्णय लिया।

चौथा परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन वाशिंगटन डीसी में शुरु होगा।

चौथा परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन आज वाशिंगटन डीसी में शुरु होगा। लगभग 50 देशों के प्रमुख और पांच अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि इस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने और परमाणु सुरक्षा से संबंधित वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने

म्यांमा में श्री तिन च्‍यौ आज राष्‍ट्रपति पद का कार्यभार संभालेंगे।

म्यांमा में श्री तिन च्‍यौ आज राष्‍ट्रपति पद का कार्यभार संभालेंगे। उनहत्तर वर्ष के श्री तिन च्‍यौ पिछले 50 वर्ष से अधिक समय में लोकतांत्रिक तरीके से चुने गये पहले राष्ट्रपति हैं।

इंफोसिस के लापता कर्मचारी राघवेन्‍द्रन की ब्रसेल्‍स आतंकी हमले में मारे जाने की पुष्टि।

ब्रसेल्‍स में पिछले हफ्ते हुए आतंकी हमले के बाद से लापता बेंगलूरू के इंफोसिस कर्मचारी राघवेन्‍द्रन गणेशन भी हमले में मारे गए लोगों में शामिल थे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today