कनाडा से भारत में स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा तथा हाइड्रोकार्बन क्षेत्र में निवेश करने का आग्रह किया है।

प्रधानमंत्री ने कनाडा से भारत में स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा तथा हाइड्रोकार्बन क्षेत्र में निवेश करने का आग्रह किया है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूड के साथ द्विपक्षीय बैठक में दोनों नेताओं ने जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में सहयोग पर बातचीत की और आपसी संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का निर्णय लिया।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन के साथ द्विपक्षीय बातचीत के दौरान श्री मोदी ने ब्रिटेन से मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत रक्षा क्षेत्र में निवेश करने का आग्रह किया।  श्री कैमरन ने ब्रिटेन में काम के लिए भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी पेशेवरों को उदारतापूर्वक वीज़ा जारी करने के प्रधानमंत्री के प्रस्ताव का भी सकारात्मक जवाब दिया। श्री स्वरूप ने बताया कि दोनों नेताओं ने लंदन में रूपी बॉन्ड शुरू किए जाने की समीक्षा भी की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमरीका यात्रा पूरी करने के बाद सऊदी अरब के लिए रवाना हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today