-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
देश की प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए भारतीय कामगारों की सराहना की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत विश्व को भविष्य में कामगार मुहैया कराने की क्षमता रखता है। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में कल रात भारतीय कामगारों को संबोधन में प्रधानमंत्री ने उनकी कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने देश का गौरव बढ़ाया है।
शायद आज आपको पता नहीं होगा, आप क्या कर रहे हैं। लेकिन सदियों बाद इन चीजों की चर्चा होगी तब इस बात की गर्जना होगी कि हिन्दुस्तान से ऐसे नौजवान आए थे और उन्होंने रियाद के लिए नया सा अनमोल खजाना दिया।
प्रधानमंत्री तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में सऊदी अरब में हैं। उन्होंने अन्य देशों में कार्यरत भारतीयों के लिए विभिन्न भाषाओं में कॉल सेंटर स्थापित करने की घोषणा भी की।
रियाद में और जेद्दा में वर्कर्स रिसोर्स सेंटर ये दो खोले जाएंगे ताकि इस वर्कर्स रिसोर्स सेंटर के द्वारा हमारी आवश्यकताएं पूरी हो जाएगी। दूसरा ट्वेंटी फोर वाई सेवन एक हेल्पलाईन कॉल सेंटर की व्यवस्था की जाएगी फ्री ऑफ चार्जेज हेल्पलाईन चालू होगी।
श्री मोदी ने श्रमिकों से नरेन्द्र मोदी ऐप और भारतीय दूतावासों की विदेशों में दी जा रही सेवाओं के संबंध में शिकायत दर्ज कराने के लिए विदेश मंत्रालय की नई शिकायत प्रबंधन प्रणाली – मदद पोर्टल का इस्तेमाल करने को कहा। प्रधानमंत्री ने विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों को मदद पहुंचाने में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और उनकी टीम की भूमिका की भी सराहना की।




Leave a Reply