-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
रमजान बांगलादेश भेजने भोपाल से रवाना
सौतेली मां की प्रताड़ना के कारण बांगलादेश की सीमा पारकर भारत आए रमजान को अब बांगलादेश भेजने की कोशिशें पश्चिम बंगाल से होंगी। रमजान आज अमरकंट एक्सप्रेस से पश्चिम बंगाल जाने के लिए उम्मीद संस्था के दो कर्मचारियों के साथ भोपाल से रवाना हो गया।
रमजान तीन साल पहले दिल्ली से भोपाल आया था। वह बांगलादेश की सीमा पार करने के बाद दिल्ली पहुंचा था और वहां से भोपाल आ गया था। यहां वह उम्मीद संस्था के साथ काफी समय से रह रहा था और लंबे समय तक उसने अपने पाकिस्तानी या बांगलादेशी होने की जानकारी किसी को नहीं दी थी। जब उसने अपने दोस्तों को पूरी कहानी बताई तब यह सामने आया कि रमजान की मां पाकिस्तान में रहती है और पिता बांगलादेश में।
काफी समय तक रमजान को पाकिस्तान में उसकी मां के पास भेजने की कोशिशें होती रहीं लेकिन पाकिस्तानी सरकार नहीं मानी। पिता ने बांगलादेश में दूसरी शादी कर ली थी तो उसकी सौतेली मां रमजान को परेशान करती थी। पहले रमजान पिता के पास जाने को तैयार नहीं था लेकिन किसी तरह उसे बांगलादेश में दूसरे रिश्तेदारों के पास जाने पर राजी किया गया, जहां से उसे पाकिस्तान में मां के पास भेजने का आश्वासन दिया। उम्मीद संस्था ने उसे आज पश्चिम बंगाल के चौबीस परगना भेजने के लिए रवाना किया, जहां से चाइल्ड लाइन कमेटी द्वारा उसे बांगलादेश भेजने का प्रयास किया जाएगा।




Leave a Reply