Category Archives: दुनिया

यूपीएससी का परिणाम घोषित, टीना डाबी टॉपर

संघ लोक सेवा आयोग का परिणाम घोषित कर दिया गया है जिसमें दिल्ली की टीना डॉबी ने टॉप किया है। वहीं मध्यप्रदेश के हरदा जिले के नमन उपाध्याय ने देश में 106 वीं रैंक हासिल की है। दूसरे नंबर के टॉपर अतहर आमिर अली खान और तीसरा स्थान जसमीत सिंह ने हासिल किया है।

आई सी आई जे ने पनामा दस्तावेज के बारे में विस्तृत जानकारी ऑनलाइन कर दी है।

खोजी पत्रकारों के अंतर्राष्ट्रीय संगठन- आई सी आई जे ने पनामा दस्तावेज के बारे में विस्तृत जानकारी ऑनलाइन कर दी है।

हरीश रावत सरकार का बहुमत साबित

उत्तराखंड की हरीश रावत सरकार ने आखिरकार अपना बहुमत साबित कर दिया है। इससे बीजेपी को बड़ा झटका लगा है।

एयर इंडिया की दिल्ली कोच्चि फ्लाइट की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग

एयर इंडिया की दिल्ली से कोच्चि जाने वाली फ्लाइट में अचानक तकनीकी खराबी आई और उसे भोपाल के राजा भोज विमानतल पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें भोपाल के एक होटल में ठहराया गया है।

पनामा पेपर्स लीक में दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई में मदद देने की पेशकश की है।

पनामा पेपर्स लीक करने में शामिल एक व्‍यक्ति ने पहली बार एक बयान में विधि प्रवर्तन अधिकारियों को दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई में मदद देने की पेशकश की है।

इटली नाविकों का मामला भारत के अधिकार क्षेत्र में।

वित्‍तमंत्री अरूण जेटली ने स्‍पष्‍ट कहा है कि फरवरी 2012 की एनरिका लेक्सी घटना भारत के अधिकार क्षेत्र में आती है। इस घटना में इटली के दो नाविकों के अपने जहाज से भारतीय नौका पर गोलीबारी करने से दो मछुआरों की मौत हो गई थी।

इराक की राजधानी बगदाद में बम हमले में 21 लोगों की मौत।

इराक में राजधानी बगदाद के पास शिया श्रद्धालुओं के एक समूह के निकट हुए कार बम हमले में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और 40 अन्‍य लोग घायल हुए हैं। उत्तरी बगदाद में इमाम मूसा कादिम की दरगाह की तरफ जा रहे श्रद्धालुओं पर नहरावान इलाके में एक मवेशी बाज़ार में कार बम से हमला किया गया। इस्‍लामिक स्‍टेट आतंकी गुट ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

अल्प संख्यक मामलों की मंत्री नजमा हेपतुल्ला ने कहा दो बच्चों का परिवार अच्छा

अल्प संख्यक मामलों की केंद्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्ला का कहना है कि दो बच्चों वाला परिवार अच्छा होता है। हालांकि उनके तीन बच्चे हैं। उन्होंने इसको लेकर सफाई दी कि जब दो बच्चों का नियम आया तब तक उनकी तीन संतानें हो चुकी थीं।

उत्तराखंड में कोर्ट का फैसला साहसिक तो व्यापम घोटाले में एसटीएफ कचरा ढो रही सीबीआई: दिग्विजय सिंह

सिंहस्थ में पहले शाही स्नान के बाद भोपाल जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सीहोर में रुके और उन्होंने उत्तराखंड के राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर कहा कि हाईकोर्ट का फैसला साहसिक है और वे इसकी सराहना करते हैं। सिंह ने राष्ट्रपति शासन लागू किए जाने और चुनी हुई सरकार को बर्खास्त करने के घटनाक्रम में केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। सिंह भोपाल ने सीहोर के बाद भोपाल में सीबीआई दफ्तर पहुंचकर व्यापम घोटाले मामले में अपने बयान भी दर्ज कराए।

इस्लामिक स्टेट ने 250 लड़कियों को कथित तौर पर मौत के घाट उतार दिया है।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस्लामिक स्टेट ने 250 लड़कियों को कथित तौर पर मौत के घाट उतार दिया है। इन लड़कियों को फरमान सुनाया गया था

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today