-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
भारत ने चीन के साथ मसूद अजहर का मुद्दा उठाया।
भारत ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर आतंकवाद से निपटने में दोहरे मानदण्डों का अपनाना जारी रहा तो इसके गंभीर नतीजे हो सकते हैं। रूस, भारत और चीन – देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ प्रभावी वैश्विक कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद शांति और सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बना हुआ है। श्रीमती स्वराज ने कहा कि इन देशों को आतंकवाद की समस्या के मुकाबले के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को एक साथ लाने में नेतृत्व करना होगा। उल्लेखनीय है कि श्रीमती स्वराज ने यह बयान जैश-ए मोहम्मद सरगना और पठानकोट आतंकी हमले के मुख्य षडयंत्रकारी मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र में आतंकवादी घोषित किए जाने के प्रस्ताव को चीन द्वारा रोके जाने के मुद्दे को वहां के विदेश मंत्री वांग यी के साथ उठाये जाने के बाद दिया है।




Leave a Reply