-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आंबेडकर को दुनिया में कई अवसर थे मगर देश से नाता नहीं तोड़ा: मोदी
आंबेडकर की 125 वीं जयंती पर महू में आंबेडकर स्मारक पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर को दुनिया में की अवसर थे लेकिन उन्होंने कभी देश से नाता नहीं तोड़ा। मोदी ने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि उन्हें आंबेडकर स्मारक पर आने का मौका मिला।
मोदी आंबेडकर जयंती पर ग्रामोदय से भारत उदय अभियान की शुरूआत करने के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दोपहर एक बजे वे दोपहर करीब एक बजे इंदौर विमानतल पर उतरे। विमानतल पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान ने उनकी अगवानी की। वे वायुसेना के विमान से इंदौर आए और यहां से करीब डेढ़ बजे महू पहुंच गए। प्रधानमंत्री आंबेडकर की 125वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में ग्रामोदय से भारत उदय अभियान की शुरूआत करने जा रहे हैं।
बाबा साहेब की जयंती के अवसर पर आज ग्रामोदय से भारत उदय अभियान का शुभारंभ किया गया। गौरतलब है कि यह अभियान ग्रामीण विकास, कृषि, सामाजिक न्याय, श्रम और सूचना प्रसारण मंत्रालय तथा राज्य संयुक्त रूप से चलाएंगे। इस अभियान के दौरान ग्रामीण विकास को बढवा देने, किसानों की आय में वृद्धि, अनुसूचित जाति और जनजाति के विकास और सामाजिक सदभाव बढने जैसे मुद्दों पर बातचीत की जाएगी। ग्राम पंचायतों में ग्राम किसान सभायें आयोजित की जाएंगी, जहां किसानों को फसल बीमा योजना और सामाजिक स्वास्थ्य कार्ड के संबंध में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा 21 से 24 अप्रैल के बीच ग्राम सभा की बैठकें आयोजित की जाएगी। इस दौरान गांव में प्रभात फेरी, स्वच्छता और खेलकूद पर कार्यक्रम के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे। इस अभियान का समापन 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस के दिन होगा। इसी दिन प्रधानमंत्री झारखंड के जमशेदपुर शहर से देश की सभी ग्रामसभाओं को संबोधित करेंगे, जिसका सीधा प्रसारण रेडियों और टीवी के माध्यम से किया जाएगा।




Leave a Reply