Category Archives: दुनिया

पाटकर की जमानत याचिका निरस्त, 11 को होगी सुनवाई

बुधवार को चिखल्दा जाते वक्त नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेघा पाटकर को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के विरोध में आज डूब प्रभावित क्षेत्र के प्रभावितों ने धार के त्रिमूर्ति चैराहे से भव्य रैली निकालकर सील किए कलेक्टर कार्यालय गेट पर धरना दिया और सांकेतिक गिरफ्तारी दी।

निलंबित किए गए जज श्रीवास अब न्याय के लिए साइकल से सवारी करेंगे

जबलपुर हाईकोर्ट के खिलाफ पिछले महीने धरने पर बैठे सीहोर जिले के अपर सत्र न्यायाधीश आरके श्रीवास्तव ने अब जनजागृत्ति के लिए देश के दौरे पर निकलने वाले हैं।

शाह की शह पर अहमद की आह लगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के गृह प्रदेश गुजरात में शाह की राजनीतिक चपलता मंगलवार की रात चल नहीं सकी। उन्हें कांग्रेस के चाणक्य माने जाने वाले अहमद पटेल की कुटिल नीति से मात मिल गई। शाह ने कांग्रेस के जिन दो विधायकों के सहारे पटेल को शह दी थी, वहीं उन्हें उलटी पड़ गई क्योंकि अहमद की आह ऐसी लगी कि जिन दो बैसाखियों के सहारे उन्हें शह मिली थी, वे ही चुनाव आयोग ने तोड़ दीं। रात पौने दो बजे कांग्रेस के वजीर ने बीजेपी के राजा को धराशायी कर दिया।

भोपाल सेंट्रल जेल में मुलाकात के दौरान बच्चों के चेहरे पर लगाई मोहर

रक्षाबंधन पर्व के दिन खुली मुलाकात के कारण बंदियों और कैदियों से मिलने वालों की भीड़ के कारण सोमवार को भोपाल सेंट्रल जेल में जेलकर्मियों ने अमानवीय ढंग से कैदियों व बंदियों की पहचान के लिए मुलाकात करने भीतरजाने वाले बच्चों व लड़कियों के चेहरे पर ही सील लगा दी।

अहमद पटेल के बजाय बीजेपी को क्रॉस वोट करने वाले विधायकों पर बखेड़ा

गुजरात की तीन राज्यसभा सीटों के लिए हो रहे चुनाव में मंगलवार को मतदान के दौरान कांग्रेस के दो विधायकों भोला भाई गोहिल व राघवजी भाई पटेल ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को वोट दिखाकर वोट डाले। मतदान के बाद आठ घंटे तक दूसरी पार्टी के सदस्य को वोट दिखाकर मतदान किए जाने का हाईप्रोफाइल ड्रामा चला। रात 11 बजे दोनों वोटों को चुनाव आयोग निरस्त कर दिया जिससे बीजेपी को झटका लगा।

मेधा पाटकर की हालत नाजुक, अनशनकारियों को उठाया, शिवराज का ट्वीट- चिकित्सकों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती कराया, गिरफ्तार नहीं किया

सरदार सरोवर धरनास्थल पर हंगामा हुआ। अनशनकारियों को सख्ती से हटाया। मेधा पाटकर की हालत नाजुक होने पर 12 लोगो को अनशन से उठाया।अनशनकारियों पर लाठीचार्ज हुआ। शिवराज का ट्वीट- मैं संवेदनशील व्यक्ति हूँ। चिकित्सकों की सलाह पर मेधा पाटकर जी व उनके साथियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, गिरफ्तार नहीं किया गया है।

‘आजादी केवल गांधी दिला सकते थे लोकतंत्र से ओतप्रोत नेहरू देश चला सकते थे”

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि आजादी हमें केवल गांधी दिला सकते थे और लोकतंत्र व गणतंत्र से ओतप्रोत नेहरू देश चला सकते थे। अगर इसका उल्टा होता हो तो क्या नेहरू हमें आजादी दिला सकते थे और क्या अस्सी साल के गांधी आजादी के बाद देश चला सकते थे?

मेघा पाटकर का अनशन जारी, चार सदस्यीय टीम भी नहीं मना सकी

सरदार सरोवर बांध के डूब प्रभावित हजारों परिवारों के पूर्ण पुनर्वास की मांग को लेकर धार जिले के ग्राम चिखल्दा में नर्मदा बचाओ आंदोलन की मेघा पाटकर का अनशन जारी है. उनके अनशन को समाप्त कराने के लिए भोपाल से चार सदस्यीय एक दल चिखलदा गांव पहुंचा था लेकिन पाटकर ने पूर्ण पुनर्वास होने के बाद अनशन समाप्त करने की बात कही।

वेंकैया नायडू देश के 15वें उपराष्‍ट्रपति चुने गए

वेंकैया नायडू देश के 15वें उपराष्‍ट्रपति होंगे. उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी गोपालकृष्ण गांधी को हरा दिया है.

महिलाओं की चोटी कटने की अफवाह जोरों पर, दतिया-छतरपुर और टीकमगढ़ में 5 मामले

गणेशजी को दूध पिलाओ और इसी तरह की अफवाहों के बाद इस बार महिलाओं की चोटी कटने की घटनाओं की अफवाह जोरों पर है। दतिया, छतरपुर और टीकमगढ़ जैसे जिलों में तीन घटनाओं से महिलाओं में डर और दहशत का माहौल है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today