-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
भोपाल सेंट्रल जेल में मुलाकात के दौरान बच्चों के चेहरे पर लगाई मोहर
रक्षाबंधन पर्व के दिन खुली मुलाकात के कारण बंदियों और कैदियों से मिलने वालों की भीड़ के कारण सोमवार को भोपाल सेंट्रल जेल में जेलकर्मियों ने अमानवीय ढंग से कैदियों व बंदियों की पहचान के लिए मुलाकात करने भीतरजाने वाले बच्चों व लड़कियों के चेहरे पर ही सील लगा दी। घटना के दूसरे दिन हड़कंप मचने के बाद जेल विभाग ने जांच शुरू कर दी है लेकिन मानव अधिकार आयोग व बाल आयोग ने इस मामले में संज्ञान लेते हए जेल प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है।
जेल में मुलाकात के लिए रक्षाबंधन के दिन पहुंचने वालों कुछ मुस्लिम समुदाय की युवतियां बच्चों को लेकर पहुंची थी जिससे जेल कर्मियों ने उन्हें पहले रोका और जब वे जिद्द करने लगे तो उनके पहचान को पुख्ता करने के लिए चेहरे पर मोहर लगा दी। जेल प्रशासन का यह दावा है कि मुस्लिम समदाय के मुलाकाती सिमी के कैदियों से मिलने पहुंचे थे। कुछ लोगों ने अबु फेजल से भी मुलाकात करना चाही थी। जेल अधिकारियों का कहना है कि रक्षाबंधन के दिन किसी भी व्यक्ति को सिमी के कैदियों से नहीं मिलने दिया गया।




Leave a Reply