Category Archives: दुनिया

अर्थशास्त्री राजीव कुमार नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष

मशहूर अर्थशास्त्री डॉ राजीव कुमार नीति आयोग के अगले उपाध्यक्ष होंगे. अरविंद पनगढ़िया के इस्तीफा देने के बाद अर्थशास्त्री राजीव कुमार को नीति आयोग का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

पाटकर सहित 11 अन्य अनशन पर, हालत गंभीर

कल रात मेधा पाटकर सहित 11 अन्य अनशन पर बैठे नर्मदा घाटी के लोगों को सरकारी डॉक्टर की एक टीम जिसमे 2 वरिष्ठ डॉक्टर, लैब टेकनिशन और कमपाउंडर आये तथा अनशन पर बैठे सभी लोगों का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर जैसी अन्य जांच की | जांच से पता चला की मेधा पाटकर सहित सभी अनशन पर बैठे लोगों की हालत गंभीर है, ब्लड प्रेशर बहुत कम है और सभी में किटोन की मात्रा भी पाई गई |

यूपी विधानसभा में मिला पाउडर विस्फोटक नहीं

यूपी विधानसभा में पिछले महीने मिले पाउडर को खतरनाक विस्फोटक बताने के लिए जिम्मेदार अफसर पर गाज गिर सकती है. राज्य के डीजीपी सुलखान सिंह ने झूठी रिपोर्ट देने वाली स्टेट फॉरेंसिक लैब के डायरेक्टर एसबी उपाध्याय को सस्पेंड करने की सिफारिश की है. अब इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फ़ैसला करना है.

ब्रिक्स देशों के व्यापार मंत्रियों की सातवीं बैठक – संघाई

ब्रिक्स देशों के व्यापार मंत्रियों की सातवीं बैठक संघाई में 1-2 अगस्त को हुई। बैठक में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में 6 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल शामिल हुआ। इसमें विश्व व्यापार संगठन में जनसंपर्क अधिकारी और राजदूत जे एस दीपक भी शामिल थे।

पड़ोसी देशों की सीमाओं पर हाट की स्थापना

पड़ोसी देशों की सीमाओं पर हाट की स्थापना संबंधित देशों के बीच सीमा व्यापार की सुविधा उपलब्ध कराने और उसे बढ़ाने का एक अच्छा तरीका है। अभी भारत-बांग्लादेश सीमा पर चार सीमा हाट चल रहे हैं।

अफ्रीकी देशों में खाद्य उत्पादन एवं कौशल विकास के लिए एक वरदान साबित होगा

आईएसएआरसी की स्‍थापना के लिए कृषि, सहकारिता एवं किसान कल्‍याण विभाग के प्रतिनिधि के रूप में सचिव डीएसीएंडएफडब्‍ल्‍यू और अन्‍तरराष्‍ट्रीय चावल अनुसंधान संस्‍थान (आईआरआरआई), फिलिपींस के महानिदेशक आईआरआरआई द्वारा आज करार ज्ञापन (एमओए) पर हस्‍ताक्षर किये गये।

गुजरात चुनाव में फायदे के लिए 1 लाख लोगों को डुबाने की तैयारी : भगवंत मान

1 अगस्त को आप के सांसद भगवंत मान व प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल सरदार सरोवर डूब प्रभावितो के समर्थन में चिकलदा पहुँचे, जहाँ उन्हें मेधा पाटकर समेत 12 अनशनकारियों से मुलाकात की और उनकी मांगो का समर्थन किया। इससे पूर्व उन्होंने पुर्नवास स्थलों का दौरा किया और वहाँ की मौजूदा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्हें वहाँ मौजूद डूब पीड़ितों से भी बात की और वर्तमान स्थिति को समझा।

राज्यमंत्री सूर्यप्रकाश मीना को राज्यपाल करें बर्खास्त: कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता के.के. मिश्रा ने उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री सूर्यप्रकाश मीना द्वारा उद्यानिकी की खेती करने वाले किसानों को इसका रकबा बढ़ाने, नवीन तकनीक सीखने और कोल्ड चेन सिस्टम से फसल को लंबे समय तक सुरक्षित रखने का तरीका सिखाने के लिए इजराइल, हॉलेंड, नीदरलैंड भ्रमण हेतु भेजने के लिए केंद्र सरकार की संचालित योजना में नियम विरूद्व राज्य मंत्री के पुत्र देवेश मीना व भतीजे कृष्णा मीना सहित मंत्रीजी के ही अन्य करीबियों को विदेश यात्रा कराये जाने को प्रामाणिक राजनैतिक भ्रष्टाचार निरूपित करते हुए राज्यपाल से उन्हें बर्खास्त किये जाने की मांग की है।

सेफ्टिक टैंक साफ करने उतरे 4 युवकों की मौत

देवास जिले के पीपलरांवा थाना क्षेत्र के ग्राम बरदु में सेफ्टिक टैंक साफ करने के लिए देवास से गए चार लोगों की टैंक में गिरने से मौत हो गई है।

पांडेय एसपी ऑफिस परिसर में रिश्वत लेते हुए पकड़े

मालनपुर थाने में पदस्थ asi सुभाष पांडेय द्वारा एस पी ऑफिस परिसर में रिश्वत लेते हुए ग्वालियर लोकायुक्त टीम द्वारा पकड़े जाने पर पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह ने सह आरोपी टीआई शिवसिंह यादव को आज निलंबित किया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today