-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
पड़ोसी देशों की सीमाओं पर हाट की स्थापना
पड़ोसी देशों की सीमाओं पर हाट की स्थापना संबंधित देशों के बीच सीमा व्यापार की सुविधा उपलब्ध कराने और उसे बढ़ाने का एक अच्छा तरीका है। अभी भारत-बांग्लादेश सीमा पर चार सीमा हाट चल रहे हैं। दो सीमा हाट मेघालय के कलाइचर एवं बलात में और दो सीमा हाट त्रिपुरा के श्रीनगर एवं कमालसागर में स्थित हैं। इन चार सीमा हाटों के अलावा भारत और बांग्लादेश में छह और सीमा हाट स्थापित करने पर सहमति बन गयी है। इनमें दो त्रिपुरा में और चार मेघालय में स्थापित किए जाएंगे।भारत सरकार ने म्यांमार सरकार के साथ नौ आपसी सहमति वाली जगहों पर सीमा हाट खोलने के लिए एक सहमति पत्र पर काम शुरू कर दिया है।यह जानकारी आज राज्य सभा में एक सवाल के लिखित जवाब में वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने दी।



