Category Archives: दुनिया

कांवड़ियों के स्वागत में उमड़ा होशंगाबाद, हाइवे 3 घण्टे जाम रहा,

होशगांबाद के जिस नर्मदा तट पर प्रतिदिन सिर्फ धार्मिक भजनों और मंत्रों की स्वर लहरियां ही गूंजती है, शनिवार सुबह वहां धर्म के साथ राष्ट्रभक्ति के तराने भी गूंजे। अवसर था भोपाल की प्रसिद्ध संस्था ‘‘कर्मश्री’’ की कांवड़यात्रा का। प्रतिवर्ष बड़े उत्साह के साथ निकलने वाली कर्मश्री कांवड़यात्रा इस बार 10 वंे वर्ष में प्रवेश कर गई है।

बच्चों के साथ हिंसा लगातार बढ़ रही है- कैलाश सत्यार्थी

नोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने कहा बच्चों के साथ हिंसा लगातार बढ़ रही है। देश में 6 में से एक बच्चा हिंसा का शिकार है।

नर्मदा बचाओ आंदोलन के कार्यक्रम में कांग्रेस नेता भी पहुंचे

सरदार सरोवर बांध विस्थापितों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का सदन के भीतर आवाज उठाने के बाद बाहर भी संघर्ष जारी है। कांग्रेस नेता बड़वानी में नर्मदा बचाओ आंदोलन के कार्यक्रम स्थल पर भी पहुंचे।

श्रीजी पोलिमर लिमिटेड के ठिकानों पर आयकर को 50 लाख नगदी मिली

उज्जैन की श्रीजी पोलिमर लिमिटेड के भोपाल के गोविंदपुरा, उज्जैन, मंडीदीप सहित अन्य ठिकानों आयकर विभाग की कार्रवाई दूसरे दिन शुक्रवार को जारी रही। अब तक की कार्रवाई में करीब 50 लाख रुपए की नगदी मिलने के साथ ही एक दर्जन लॉकर का पता चला है।

नवाज शरीफ पनामा नहर केस में दोषी करार

पाकिस्तान के प्रधान मंत्री नवाज शरीफ पनामा नहर केस में दोषी करार दिए हैं। पाक की सुप्रीम कोर्ट के 5 जज की बेंच ने एक सुर में दोषी माना। अब नवाज शरीफ प्रधानमंत्री नही रहेंगे।

प्रशासन ने गांधी जी की समाधि को तोड़ा

बड़वानी में गांधीजी, कस्तूरबा गांधी और महादेवभाई देसाई के समाधि स्थल राजघाट पर आज बुलडोज़र चला के तोडा। सरदार सरोवर बांध के डूब प्रभावित इलाके में रामघाट पर बना गांधी स्मारक भी आ रहा है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का विश्‍वकप में शानदार प्रदर्शन

युवा मामले और खेल राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री विजय गोयल ने आज यहां अपने आधिकारिक आवास पर शिष्‍टाचार भेंट के लिए आई भारतीय महिला क्रिकेट टीम और सहायक स्‍टाफ का अभिनंदन किया। टीम हाल ही लंदन में संपन्‍न महिला क्रिकेट विश्‍वकप में शानदार प्रदर्शन के बाद स्‍वदेश लौटी है।

व्यापम के आरोपी मेडिकल छात्र ने की ख़ुदकुशी

मध्य प्रदेश के सबसे बड़े घोटाले व्यापम घोटाले से जुड़े लोगों की मौत का सिलसिला जारी है। आज मुरैना में एक और पीएमटी व्यापम घोटाले में आरोपी बनाए गए छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।

सरदार सरोवर बाँध मामले में विधानसभा में विपक्ष का जमकर हंगामा

विधानसभा में सरदार सरोवर बाँध के मुद्दे पर भारी हंगामा होता रहा। विधानसभा की कार्रवाई अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित की गई। विधानसभा सत्र 28 जुलाई तक चलना था पर आज भारी हंगामे के बीच कार्रवाई अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित की गई।

अलगावादी नेता शब्बीर शाह गिरफ्तार, 3 अन्य नजरबंद

आतंकी फंडिंग मामले में हुर्रियत के सात नेताओं की गिरफ्तारी के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अलगावादी नेता शब्बीर शाह को देर रात श्रीनगर से गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही तीन और बड़े नेता यासिन मलिक, मीरवाइज उमर फारूख और सयैद अली शाह गिलानी को नजरबंद कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि शाह को बुधवार को दिल्ली ला जा सकता है, जहां उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today