Category Archives: दुनिया

छोटा राजन का बिजनेस पार्टनर है जाकिर नाइक

देश की जांच एजेंसी एनआईए ने मुस्लिम स्कॉलर डॉ. जाकिर नाइक को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है.

‘दि जीएसटी सागा: ए स्‍टोरी ऑफ एक्‍सट्राऑर्डनरी नेशनल एम्बिशन’ ग्रंथ का विमोचन

वित्‍त मंत्री श्री अरुण जेटली ने आज यहां अपने नॉर्थ ब्‍लॉक स्थित कार्यालय में वस्‍तु एवं सेवा कर (जीएसटी) पर अध्‍ययन संबंधी ‘दि जीएसटी सागा: ए स्‍टोरी ऑफ एक्‍सट्राऑर्डनरी नेशनल एम्बिशन’ ग्रंथ का विमोचन किया।

300 हज यात्रियों का पहला जत्था इंदिरा हवाई अड्डे के हज टर्मिनल से रवाना

देश की सलामती, सुरक्षा और समृद्धि की दुआओं के साथ आज सुबह केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने हज 2017 के लिए 300 हज यात्रियों के पहले जत्थे को इंदिरा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के हज टर्मिनल से रवाना किया।

भारत के सामने जीत के लिए 229 रन का लक्ष्‍य रखा भारत के 30 ओवर में 2 विकेट पर 120 रन।

लार्ड्स में इंग्‍लैण्‍ड के साथ महिला क्रिकेट विश्‍वकप के फाइनल में 229 रन के लक्ष्‍य के जवाब में भारत ने ताजा समाचार मिलने तक 33 ओवर में 2 विकेट पर 136 रन बना लिए थे।

स, ईरान और उत्‍तर कोरिया पर नये प्रतिबंद लगाने पर अमरीकी पार्टी के बीच सहमति।

रूस, ईरान और उत्‍तर कोरिया पर नए प्रतिबंधों संबंधी वि‍धेयक पर अमरीका में रिपब्लिक और डेमोक्रेट पार्टी के बीच सहमति बन गयी है। प्रस्‍तावित विधेयक के अनुसार, राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प को संभावित कार्रवाई के संबंध में कांग्रेस को एक रिपोर्ट देनी होगी, जिससे रूस के प्रति अमरीकी विदेशनीति में एक बड़ा बदलाव आएगा। इस विधेयक पर मंगलवार को विचार किया जाएगा। इसे पारित करने के लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत है और इस पर वीटो नहीं किया जा सकेगा।

महिला विश्वकप में भारत हारा

महिला विश्वकप में भारतीय टीम को इंग्लैंड ने हरा दिया। भारतीय टीम ने जीता हुआ मैच आखिर के सात ओवर में जल्दी-जल्दी विकेट गंवाकर इंग्लैंड को दे दिया और इंग्लैंड वर्ल्ड चैम्पियन हो गई।

विरोध से घबराई चीनी मोबाइल कंपनियां

इंदौर में डोकलाम विवाद के बाद शुरू हुए चीन के विरोध से शहर में काम कर रही चीनी मोबाइल कंपनियां वीवो और ओपो भी घबरा गई हैं। हाल ही साइन बोर्ड में तोड़फोड़ के बाद दोनों कंपनियों ने अपने ब्रांड के प्रचार की गतिविधियां बंद कर दी हैं। साथ ही कर्मचारियों के यूनिफॉर्म (टीशर्ट) पहनने पर भी रोक लगा दी है।

सेना के पास महज 10 दिन की लड़ाई के लिए ही है गोला-बारूद: CAG रिपोर्ट

भारतीय सेना इन दिनों गोला-बारूद की भारी कमी से जूझ रही है. संसद में रखी गई नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (CAG) की रिपोर्ट में बताया गया कि कोई युद्ध छिड़ने की स्थिति में सेना के पास महज 10 दिन के लिए ही पर्याप्त गोला-बारूद है। कैग रिपोर्ट के बाद कांग्रेस ने सरकार पर हमला किया है। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने सरकार से सवाल किया है कि देश की सीमाएं कितनी सुरक्षित हैं? 

ट्रंप का पाकिस्तान को झटका

रक्षा मंत्री द्वारा इस्लामाबाद की ओर से कुख्यात हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ ‘पर्याप्त कदम’ उठाए जाने के बारे में पुष्टि नहीं करने को लेकर अमेरिका ने पाकिस्तान को गठबंधन समर्थन कोष में 35 करोड़ डॉलर की अदायगी नहीं करने का फैसला किया है।

रेल में परोसा जाने वाला खाना इंसानों के खाने लायक नहीं

नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की ओर से संसद में शुक्रवार को रखी गई रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि रेल में परोसा जाने वाला खाना इंसानों के खाने लायक नहीं है. 

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today