Category Archives: दुनिया

विश्व कप सेमीफाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट फाइनल में

महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत ने आस्ट्रेलिया को 36 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा।

राष्ट्रपति चुनाव में मप्र में कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग, रामनाथ कोविंद 14 वें राष्ट्रपति बने

एनडीए के राष्ट्रपति चुनाव के प्रत्याशी रामनाथ कोविंद 66 फीसदी वोट लेकर देश के 14 वें राष्ट्रपति बन गए हैं। मध्यप्रदेश में यूपीए प्रत्याशी मीरा कुमार को क्रॉस वोटिंग में चार तीन वोट कम मिले जिसको लेकर गफलत बनी हुई है कि ये वोट बसपा के हैं या कांग्रेस विधायकों के। मगर यह माना जा रहा है कि कांग्रेस के तरुण भनोत, नीलेश अवस्थी और दिनेश अहिरवार ने अपने वोट कोविंद किए हैं लेकिन बीजेपी के रणनीतिकार यह दावा कर रहे हैं कि क्रॉस वोटिंग मालवा क्षेत्र के विधायकों ने की है।

सुप्रीम कोर्ट में 24 जुलाई को होगी सुनवाई

दिल्ली पेड न्यूज़ पर चुनाव शून्य मामले में, मंत्री नरोत्तम मिश्रा की याचिका पर सुनवाई की तारीख़ तय, सुप्रीम कोर्ट में 24 जुलाई को होगी सुनवाई।

ऑटोनोमस सोसायटी खत्म कर प्राधिकरण बनाए जाने संबंधी बिल के विरोध में हमीदिया मेडिकल कॉलेज

सरकारी मेडिकल कॉलेजों में ऑटोनोमस सोसायटी खत्म कर प्राधिकरण बनाए जाने संबंधी बिल के विरोध में आज हमीदिया मेडिकल कॉलेज में टीचर्स एसोसिएशन ने जमकर विरोध किया। सरकार की इस नयी नीति के विरोध में करीब 500 से ज्यादा डॉक्टर्स ने बुधवार को हमीदिया मेडिकल कॉलेज में प्रदर्शन किया।

लालू ने दिया मायावती को ऑफर

बेटे को लेकर सियासी उठापटक में उलझे आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मायावती को राज्यसभा भेजने का ऑफर दिया है. लालू यादव ने कहा कि मायावती सदन में दलितों की आवाज उठा रही थीं, लेकिन बीजेपी के सदस्यों ने उन्हें बोलने नहीं दिया.

किसने बॉर्डर के पास 400 चीनी भाषा की स्कूल खोली: मुख्यमन्त्री ममता

बंगाल की मुख्यमन्त्री ममता ने प्रेस कांफ्रेंस में तीन बहुत महत्वपूर्ण और विस्फोटक सवाल पूछे हैं :

भोपाल नगर निगम पर हाईकोर्ट ने लगाया 20 करोड़ का अर्थदंड

भोपाल, अवैध रूप से बने मानसरोवर कॉम्पलेक्स मामले में आज जबलपुर उच्च न्यायालय ने सुनवाई करते हुए भोपाल नगर निगम व मध्यप्रदेश राज्य परिवहन निगम के खिलाफ 20 करोड़ रूपए का अर्थ दंड लगया है।

वेंकैया नायडू को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया

बीजेपी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बना दिया गया है । यह निर्णय आज बीजेपी संसदीय बोर्ड बैठक में लिया गया।

राकेश सिन्हा के खिलाफ पश्चिम बंगाल में मामला दर्ज

संघ विचारक राकेश सिन्हा के खिलाफ पश्चिम बंगाल में दंगा भड़काने की कोशिश के मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। पश्चिम बंगाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर गैर जमानती वारंट भी जारी किया है। सिन्हा के खिलाफ कोलकाता के एक थाने में 12 जुलाई को आईपीसी की धारा 153 ए1 (ए)(बी), 505(1)(बी),295ए,120बी के तहत मामला दर्ज किया गया।

पाकिस्‍तान ने डीजीएमओ वार्ता के लिए मांग की

पाकिस्‍तान के डीजीएमओ की मांग पर डीजीएमओ स्‍तर की वार्ता 17 जुलाई, 2017 को की गई।वार्ता के दौरान पाकिस्‍तान के डीजीएमओ ने भारतीय केरेन क्षेत्र, जिला कुपवाड़ा के सामने पाकिस्‍तान अधिकृत कश्‍मीर के अथमुकाम क्षेत्र में भारतीय सेना द्वारा गोलाबारी में पाकिस्‍तानी सेना के चार जवान और एक नागरिक के मारे जाने का मुद्दा उठाया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today