Category Archives: दुनिया

राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग कल

देश के 14वें राष्ट्रपति के चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. नए राष्ट्रपति को लेकर सोमवार को होने वाले चुनाव में बीजेपी नीत एनडीए के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद का विपक्षी उम्मीदवार मीरा कुमार से मुकाबला है.चुनाव आयोग ने सोमवार को होने वाली वोटिंग के लिए की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम विश्व कप के सेमीफाइनल में

विश्व कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को हराया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विश्व कप के सेमीफाइनल में मारी की।

सरकार ने चीन से तनाव, कश्‍मीर की स्थिति विपक्षी दलों को जानकारी दी

गृहमंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज नेसिक्किम में चीन के साथ तनाव और जम्‍मू-कश्‍मीर की स्थिति पर आज विपक्षी दलों के नेताओं के साथ बैठक की। नई दिल्‍ली में गृह मंत्री के आवास पर हुई बैठक के दौरान दोनों ही केन्‍द्रीय मंत्रियों ने विपक्षी पार्टियों के नेताओं को ताजा स्थिति की जानकारी दी और सरकार की कार्रवाई से अवगत कराया।

अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान का दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केन्द्र को मंजूरी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आज यहां हुई बैठक में वाराणसी में राष्ट्रीय बीज अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केन्द्र (एनएसआरटीसी) परिसर में अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (आईआरआरआई) का दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केन्द्र (अाईएसएआरसी)स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई ।

उपराष्‍ट्रपति ने अमरनाथ तीर्थयात्रा पर आतंकी हमले की कड़ी निंदा की

उपराष्‍ट्रपति श्री हामिद अंसारी ने जम्‍मू-कश्‍मीर में अमरनाथ तीर्थयात्रा पर आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। एक संदेश में उन्‍होंने कहा कि हिंसा के ऐसे जघन्‍य कार्य किसी भी सूरत में सहन नहीं किए जा सकते और ऐसे मानवता विरोधी अपराधों में लिप्त या उनमें मदद देने वालों या उनका षड्यंत्र रचने वालों को दंडित किया जाना चाहिए।उपराष्‍ट्रपति के संदेश का मूल पाठ इस प्रकार है : “जम्‍मू-कश्‍मीर में अमरनाथ तीर्थयात्रा पर आतंकी हमले की खबर सुन कर मुझे गहरा आघात पहुंचा है, जिसमें तीर्थ यात्रियों की जानें गई हैं और कई लोग घायल हुए हैं। हिंसा की ऐसी निरर्थक घटनाओं का कोई औचित्‍य नहीं है और ऐसी वारदातों का षड्यंत्र रचने वालों या उनमें मदद पहुंचाने वालों को, इस मानवता विरोधी अपराध के लिए दंडित किया जाना चाहिए।भारत की आत्‍मा पर किए जाने वाले ऐसे हमलों का सामना करने के लिए हम एकजुट हैं। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहन संवेदना व्‍यक्‍त करता हूं। मैं पूरे राष्‍ट्र के साथ दुआ करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले और घायल लोग शीघ्र स्‍वस्‍थ हों।”

इराक में बंधक 39 भारतीयों का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास

विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह को भरोसा दिलाया है कि उनका मंत्रालय इराक के मोसुल में 2014 से बंधक बनाकर रखे गए 39 भारतीयों का पता लगाने और उनकी वापसी के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। इन बंधकों में अधिकतर लोग पंजाब से हैं।

अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमला, 7 यात्री मारे गये

अनंतनाग मे अमरनाथ यात्रा पर बड़ा आतंकी हमला किया गया। 15 साल बाद देश के गद्दारों ने भोलेनाथ की यात्रा में विघ्न डालकर कई जान ली है।  pm मोदी को अब अपनी दम दिखाना चाहिए।

डबरा के 25 साल बाद लहार में कांग्रेस का एतिहासिक सम्मेलन

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि जिस प्रदेश में हर दिन किसान आत्महत्या कर रहा हो,किसानों पर गोली चल रही हो उस प्रदेष का एक किसान ऐसा भी है जो हैलीकप्टर से अपने ठमाटर व अन्य उपज की खेती देखने जाता है। सिंह आज भिण्ड जिले के लहार में विधायक गोविंद सिंह द्वारा आयोजित किसान युवा कांरति सम्मेलन में बोल रहे थे ।

एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत 29 पदक जीतकर पहला स्थान पर

भुवनेश्वर में एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत ने 29 पदक जीतकर पहला स्थान अर्जित किया।

नीतीश कुमार आज मांग सकते हैं लालू के डिप्टी सीएम बेटे का इस्तीफ़ा

बिहार के महागठबंधन में अभूतपूर्व संकट के बीच जदयू ने अपने विधायकों की बैठक बुलाई है। पार्टी सूत्रों की मानें तो इस बैठक में लालू यादव के बेटे और राज्य के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से इस्तीफा देने की मांग की जाएगी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today