Category Archives: दुनिया

आईआईटी-JEE दाखिलों-काउंसलिंग पर लगी रोक हटा दी

आईआईटी में दाखिले का सपना देख रहे 50 हजार छात्रों को सुप्रीम कोर्ट ने राहत दी है. सुप्रीम कोर्ट ने आईआईटी-JEE के दाखिलों और काउंसलिंग पर लगी रोक हटा दी है.

बिजली गिरने से 30 की मौत

बिहार में बिजली गिरने से 30 लोगों की मौत हो गई। राज्य सरकार ने परिजनों को 4 लाख रुपये देने का एलान किया।

कोहली से चर्चा करने के बाद कोच पद पर फैसला

टीम इंडिया के हेड कोच के नाम का ऐलान आज नहीं हो सका। रवि शास्त्री, सहवाग, मूडी, सिमंस, पायबस और राजपूत का इंटरव्यू हुआ।

एफसीआरए पंजीकरण रद्द करने के लिए नोटिस जारी किया गया

वार्षिक रिटर्न न दाखिल/ देरी से दाखिल करने से चूक गए सभी संगठनों को 12 मई, 2017 को fcraonline.nic.in पर अपलोड सार्वजनिक नोटिस के रूप में एक बारगी मोहलत दी गई थी। इसके तहत बगैर जुर्माने/समझौता शुल्क के 15 मई, 2017 से 14 जून, 2017 तक की एक महीने की अवधि के भीतर वित्त वर्ष 2010-11 से 2014-15 तक के लिए वार्षिक रिटर्न दाखिल करना था।

मोदी ने माल्‍या के प्रत्‍यर्पण के लिए ब्रिटेन की प्रधानमंत्री से सहायता मांगी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता गोपाल बाग्‍ले ने कहा कि भारत ने देश से फरार आर्थिक अपराधी विजय माल्‍या के प्रत्‍यर्पण के लिए ब्रिटेन से सहयोग करने का आग्रह किया है।

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद दिल्ली हुए रवाना

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद मध्य प्रदेश विधायक मंडल की बैठक में शामिल हुए। मध्य प्रदेश विधायक मंडल की बैठक में शामिल होने के बाद कोविंद  विशेष विमान से हुए स्टेट हेंगर से दिल्ली रवाना।

मीरा कुमार 13 को भोपाल आएंगी, पीसीसी में मिलेंगी विधायकों से

राष्ट्रपति चुनाव में यूपीए गठबंधन की प्रत्याशी मीरा कुमार 13 जुलाई को भोपाल आ रही हैं। वे यहां दोपहर में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस विधायकों से मुलाकात करेंगी।

लालू के पटना-दिल्ली सहित 12 ठिकानों पर सीबीआई छापे

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व रेल मंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पटना और दिल्ली सहित 12 ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी की है.

मध्य प्रदेश को 22 हजार करोड़ से अधिक आयकर कलेक्शन टार्गेट

सेंट्रल बोर्ड आफ डायरेक्ट टैक्स (सीबीडीटी) ने सभी राज्यों के लिए टैक्स कलेक्शन के लिए अलग-अलग टैक्स कलेक्शन टार्गेट निर्धारित किया है। इस टार्गेट में मध्य प्रदेश को 22 हजार करोड़ से अधिक टार्गेट दिया गया है।

किसान आंदोलन के लिए प्रदर्शन कर रहे लोग पिपलिया मंडी से पहले गिरफ्तार

किसान आंदोलन के एक माह बाद आज फिर से किसानों का जमावडा मंदसौर में हुआ। किसानों के लिये आज कांग्रेस के साथ ही किसान संघर्ष समिति ने कार्यक्रम रखे थे। जिले के मल्हारगढ में कांग्रेस द्वारा जेल भरो आंदोलन रखा गया वही देश के 160 किसान संगठनो की अगुवाई का दावा करने वाली किसान संघर्ष समिति द्वरा बहीपार्श्वनाथ चौपाटी- पिपलियामंडी में किसान महापंचायत का आयोजन रखा गया था।दोनो ही आयोजन विगत 6 जुन को पुलिस फायरींग में मारे गए किसानों को श्रृद्धांजलि दिए जाने व किसानों के मुद्दे पर केंद्रित थे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today