Category Archives: दुनिया

अचल कुमार जोति ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यभार संभाला

अचल कुमार जोति ने आज भारत के 21वे मुख्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यभार संभाला। निर्वतमान निर्वाचन आयुक्त  डॉ. नसीम जैदी ने कल अपना कार्यकाल पूर्ण करने के बाद पद छोड़ दिया था।

प्रदेश के 15 हजार होमगार्ड सैनिकों को पुलिस के सिपाही जितना मानदेय

कई सालों से होमगार्ड सैनिक यह मांग करते रहे हैं कि जब हम लोग पुलिस महकमें के जवानों जैसे ही काम करते हैं तो फिर उनकी तनख्वाह में अंतर क्यों है? इसे देखते हुए राज्य शासन ने बुधवार को आदेश जारी किया कि होमगार्ड सैनिक को पुलिस के आरक्षक की भांति न्यूनतम 17586 रुपए प्रतिमाह मानदेय मिलेगा।

नरोत्तम मिश्रा ने खुद पैरवी की, अब 10 जुलाई को सुनवाई

आयोग में शिकायत करने वाले विधानसभा चुनाव 2008 में नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ चुनाव लड़ने और दूसरे नंबर रहने वाले राजेंद्र भारती के वकील और जाने माने अधिवक्ता कपिल सिब्बल व विवेक तन्खा नहीं आ सके थे। इस कारण भारती ने अदालत से आग्रह किया कि वे तैयारी से नहीं आए हैं और हड़ताल के कारण उनके वकील भी नहीं पहुंच सके हैं। इसलिए उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका देने अगली कोई तारीख दी जाए।

महिला वर्ल्‍डकप 2017 : भारतीय टीम की लगातार चौथी जीत

महिला वर्ल्‍डकप 2017 में भारतीय टीम ने लगातार चौथी जीत दर्ज की. भारतीय टीम ने श्रीलंका को 16 रन से हराया.

राष्‍ट्रपति का वेनेजुएला के राष्‍ट्रीय दिवस की पूर्व संध्‍या पर संदेश

राष्‍ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने वेनेजुएला के राष्‍ट्रीय दिवस (5 जुलाई, 2017) की पूर्व संध्‍या के अवसर पर वहां की सरकार और लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।वेनेजुएला के राष्‍ट्रपति महामहिम निकोलस मदुरो मोरोस को भेजे अपने संदेश में राष्‍ट्रपति ने कहा,

मीरा कुमार 7 जुलाई को आएंगी राजधानी

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मीरा कुमार 7 जुलाई को राजधानी भोपाल में आएंगी.  PCC दफ्तर में विधायकों का समर्थन जुटाने के लिए करेंगी मुलाकात।

इस सीजन का तीसरा ग्रैंड स्‍लेम विम्‍बलडन आज से शुरू

मौजूदा चैम्पियन ब्रिटेन के एंडी मर्रे विम्बलडन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। शीर्ष वरीयता प्राप्त मर्रे ने पुरूष सिंगल्स में आज रूस के एलेक्जेंडर बबलिक को 6-1, 6-4, 6-2 से हराया। इससे पहले फ्रांस के पियरे ह्यूज़ेज हर्बर्ट ने उलटफेर किया। उन्होंने 20वीं वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोज़ को हराकर बाहर कर दिया। जब हर्बर्ट 6-3, 6-4 से आगे थे, तब किर्गियोज़ रिटायर होकर मैच से बाहर हो गए।

आर्थिक वृद्धि, विकास को गति देने वैश्विक मुक्‍त व्‍यापार को बढ़ावा दें: विश्‍व व्‍यापार संगठन

विश्‍व व्‍यापार संगठन ने भारत सहित जी-बीस देशों के समूह और अमरीका से कहा है कि वह आर्थिक वृद्धि और विकास को गति देने के लिए वैश्विक स्‍तर पर मुक्‍त व्‍यापार को बढ़ावा देने की मुहिम का नेतृत्‍व करे। जिनेवा स्थित बहुराष्‍ट्रीय संस्‍था ने जी-बीस व्‍यापार से संबंधित एक रिपोर्ट में कहा है कि वैश्विक अर्थव्‍यवस्‍था में अनिश्चितता के बावजूद इन देशों में व्‍यापार पर प्रतिबंध संबंधी उपायों में मामूली प्रगति ही हुई है।

भारत में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दिया: सैयद सलाहुद्दीन

केन्‍द्र ने हिजबुल मुजाहिदीन के सरगना सैयद सलाहुद्दीन के भारत के खिलाफ हाल के बयानों की कड़ी निंदा की है और कहा है कि अमरीका ने उसे अंतर्राष्‍ट्रीय आतंकवादी घोषित कर सही कदम उठाया है। गृहमंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि भारत लंबे अरसे से कहता रहा है

रेलवे स्टेशन-बस स्टेशन पर लगने वाले राजनीति मंच से एयरपोर्ट भी अछूते नहीं, शाह ने की सभा

गोवा के पणजी हवाई अड्डे पर रविवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की सभा सोशल मीडिया की सुखियों वाली रही। एयरपोर्ट पर अभी तक राजनीतिक मंच बनाकर नेताओं की सभाओं का आयोजन नहीं होता था लेकिन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने इस मिथक को भी तोड़ दिया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today