Category Archives: दुनिया

भारत ने पाकिस्‍तान से कहा-हामिद निहाल अंसारी, जाधव और हिरासत में रखे गए अन्‍य सभी भारतीय को राजनयिक सुविधा दे।

भारत ने पाकिस्‍तान से फिर अनुरोध किया है कि वह हामिद निहाल अंसारी और कुलभूषण जाधव सहित उसकी हिरासत में सभी भारतीय नागरिकों को राजनयिक मदद की सुविधा दे। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि भारत ने पाकिस्‍तान से यह भी अनुरोध किया है

भारत की वैस्‍टइंडीज के साथ एकदिवसीय अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट में खराब शुरूआत।

एन्टिगा में भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा एकदिवसीय क्रिकेट मैच जारी है। पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाए जाने पर भारत ने अंतिम समाचार मिलने तक 24 ओवर में 2 विकेट पर 91 रन बना लिए थे।

घंटी बजाकर GST लागू करने का ऐलान

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घंटी बजाकर GST लागू करने का ऐलान किया. मोदी बोले – यह किसी एक दल, किसी एक सरकार की नहीं, सबके साझे प्रयासों का परिणाम है.  एक देश एक कर है.

GST पर वित्त मंत्री अरुण जेटली का भाषण

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि जीएसटी लागू होने से नई यात्रा की शुरुआत हो रही है. इस यात्रा में कई लोगों का सहयोग रहा है. हमारा लक्ष्य एक देश, एक टैक्स का है. इस सिस्टम को पास करने में केंद्र और राज्य सरकार का सहयोग रहा है, राष्ट्र के हित में पूरा देश एक साथ आया है. सभी राज्यों ने एक साथ आकर देश के संघीय ढांचे का उदाहरण है.

GST पर पीएम मोदी का भाषण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ ऐसे पल होते हैं, जिसमें हम नई ऊंचाई को छूने का प्रयास करते हैं. आज मध्यरात्रि के समय हम लोग देश का भविष्य तय करने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि GST सिर्फ अर्थव्यवस्था के लिए नहीं है, कुछ देर बाद ही नई व्यवस्था की शुरुआत होगी.

राष्ट्रपति का कनाडा के गठन की 150 वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर संदेश

 राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने कनाडा सरकार और लोगों को कनाडा की 150 वीं वर्षगांठ (1 जुलाई 2017) की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं और बधाइयां दी है।   कनाडा के माननीय गवर्नर जनरल डेविड जॉन्सटन को भेजे संदेश में महामहिम राष्ट्रपति ने कहा, ‘आपकी सरकार और लोगों को कनाडा के गठन की 150 वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारत सरकार,

शिवराज जी के झूठ का सच, चेतावनी उपवास

मुख्यमंत्री बनने के बाद से शिवराज सिंह चौहान खेती को लाभ का धंदा बना रहे थे, नतीजा सब के सामने है. खेती उन्ही लोगों के लिए लाभ का धंदा बन पाई है जो अपनी काली कमाई को खेती से होना बताते है.

5 अगस्त को उपराष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग

4 जुलाई को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी .  नामांकन की आखिरी तारीख 18 जुलाई होगी . 

संसद में GST की विशेष बैठक में हिस्सा नहीं लेगी कांग्रेस

कांग्रेस ने जीएसटी लागू करने की घोषणा के लिए 30 जून की मध्य रात्रि में बुलायी गई संसद की विशेष बैठक में भाग नहीं लेने का आज निर्णय किया। पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यव्रत चतुर्वेदी ने बताया कि कांग्रेस जीएसटी लागू करने के बारे में विशेष बैठक में भाग नहीं लेगी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अन्य नेताओं से मुलाकात के बाद यह निर्णय किया गया।

राष्‍ट्रपति ने प्रोफेसर पी सी महालनोबिस के 125वें जन्‍मोत्‍सव में हिस्‍सा लिया

राष्‍ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी आज (29 जून, 2017) कोलकता में प्रोफेसर पी सी महालनोबिस के 125वें जन्‍मोत्‍सव में शामिल हुए।राष्‍ट्रपति ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि उन्‍हें देश में आर्थिक नियोजन के निर्माता और व्‍यावहारिक सांख्यिकी के अगुआ प्रोफेसर पी सी महालनोबिस के 125वें जन्‍मोत्‍सव में शामिल होने की खुशी है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today