भारत में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दिया: सैयद सलाहुद्दीन

केन्‍द्र ने हिजबुल मुजाहिदीन के सरगना सैयद सलाहुद्दीन के भारत के खिलाफ हाल के बयानों की कड़ी निंदा की है और कहा है कि अमरीका ने उसे अंतर्राष्‍ट्रीय आतंकवादी घोषित कर सही कदम उठाया है। गृहमंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि भारत लंबे अरसे से कहता रहा हैकि सलाहुद्दीन एक आतंकवादी है और अब उसके बयान से इस दावे की पुष्टि हो गई है।हिजबुल मुजाहिदीन के सरगना ने एक साक्षात्‍कार में कहा है कि पाकिस्‍तान उसके आतंकवादी संगठन को पैसे देता है, तो इसमें कोई गलत बात नहीं है। उसने यह भी कहा कि उसका संगठन भारत में कहीं भी हमला कर सकता है। सलाहुद्दीन ने स्‍वीकार किया कि उसने भारत में आतंकी हमलों को अंजाम दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today